दिल छू लेने वाली पहल, टायटेल्स और फीडिंग इंडिया ने 20000 जरूरतमंद बच्चों के हाथों में पहुंचाए रंग-बिरंगे खिलौने
टायटेल्स और फीडिंग इंडिया ने मिलकर 20,000 जरूरतमंद बच्चों को खिलौने बांटकर उनके जीवन में खुशियां भरीं। इस पहल में ...और पढ़ें
-1794805053231_m.webp)
टायटेल्स ने फीडिंग इंडिया के साथ मिलकर विशेष पहल की। AI जनरेटेड इमेज
HighLights
टायटेल्स और फीडिंग इंडिया ने की विशेष पहल।
20 हजार जरूरतमंद बच्चों को बांटे गए खिलौने।
बच्चों ने खिलौने पाकर खूब मस्ती की, नाचे।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जरूरतमंद बच्चों के जीवन में खुशियों के कुछ यादगार पल जोड़ने के उद्देश्य से टायटेल्स ने फीडिंग इंडिया के साथ मिलकर विशेष पहल की। इसके तहत देशभर के करीब 20 हजार बच्चों तक खिलौने पहुंचाए गए।
इस आयोजन में बच्चों के लिए रस्साकशी सहित कई मनोरंजक खेल और गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने उत्साह के साथ इनमें भाग लिया। कार्यक्रम का सबसे यादगार पल तब आया, जब बच्चों के सामने खिलौनों से भरे बक्से खोले गए। रंग-बिरंगे मुलायम खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
लक्ष्य निर्धारित किया
उन्होंने खिलौनों के साथ मस्ती की और नृत्य कर अपनी खुशी जाहिर की। टायटेल्स के निदेशक गौरव गोयल ने इस पहल का विस्तार करते हुए अगले चरण में दो लाख बच्चों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है।