ससुराल वालों के ताने से तंग होकर महिला ने दी जान
बाद में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन अगले दिन उनकी मौत हो गई। वहीं मायके वालों ने इसकी शिकायत कमला मार्केट थाना पुलिस से की। जिसके बाद पिता के बयान पर पुलिस ने मंगलवार को पति मुजीबुद्दीन व ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है। समाप्त संतोष शर्मा 5 अगस्त 20
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : कमला मार्केट थाना क्षेत्र में ससुराल वालों के तानों से परेशान होकर 26 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। उसकी पहचान शगूफा खान के रूप में हुई है। महिला की शादी चार वर्ष पहले शाहगंज निवासी शख्स से हुई थी। घटना स्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला के पिता का आरोप है कि बेटी होने पर ससुराल वाले शगूफा को ताने मारने के साथ ही प्रताड़ित करने लगे थे। जिसके कारण उनकी बेटी से आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता की शिकायत पर मंगलवार को कमला मार्केट थाना पुलिस ने महिला के पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की जांच कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि अजमेरी गेट निवासी शगूफा खान की शादी वर्ष 2016 में शाहगंज निवासी मुबीबुद्दीन से हुई थी। पिता साजिद अली के अनुसार, ससुराल वाले बेटा चाहते थे, लेकिन बेटी पैदा हुई तो शगूफा को वे परेशान करने लगे। ससुराल वाले एक महीने पहले शगूफा को मायके में छोड़ गए थे। तब से वह तनाव में थी। इसी बीच लोगों से शगूफा को पता चला कि उनकी सास बेटे की दूसरी शादी के लिए लड़की देख रही है। इस बात का पता चलने पर उसने परेशान होकर 31 जुलाई को जहरीला पदार्थ खा लिया।