Move to Jagran APP

तिरंगा यात्रा निकालकर दिया एकता का संदेश

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस के दो दिन बाद पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में विशाल ति

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 08:39 PM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 08:39 PM (IST)
तिरंगा यात्रा निकालकर दिया एकता का संदेश
तिरंगा यात्रा निकालकर दिया एकता का संदेश

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस के दो दिन बाद पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर एकता का संदेश दिया गया। भाजपा शाहदरा व मयूर विहार जिला द्वारा आयोजित यात्रा का नेतृत्व सांसद महेश गिरी ने किया और उनके साथ भाजपा के जिला पदाधिकारियों के साथ-साथ कई पार्षदों और युवाओं ने भी भाग लिया। दो सौ से ज्यादा दोपहिया वाहनों और राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ निकली गई यात्रा का जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान महेश गिरी ने जगह-जगह रुककर लोगों को संबोधित किया।

loksabha election banner

सीमापुरी से शुरू हुई यात्रा जीटी रोड, शाहदरा, स्वामी दयानंद मार्ग, कड़कड़ी मोड़, विकास मार्ग, पटपड़गंज, चांद सिनेमा रोड, कोंडली ब्रिज, गाजीपुर रोड, डीएनडी फ्लाईओवर, आश्रम चौक से होते हुए लाजपत नगर में संपन्न हुई। सांसद महेश गिरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की देशभर में शुरुआत हुई है। तिरंगा यात्रा देश प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज हमारी आजादी को आतंकवाद और गरीबी से चुनौती मिल रही है। हमें इनसे निपटना होगा।

तिरंगा यात्रा में शाहदरा जिला भाजपा अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, मयूर विहार जिलाध्यक्ष ललित जोशी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुंदर चौधरी, उप महापौर बिपिन बिहारी ¨सह, निगम पार्षद राजीव चौधरी, कमल शर्मा, इंदु बाला, कृष्ण भारद्वाज, भूषण ठक्कर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.