तीन बार के एशियाई पैरा गेम्स चैंपियन नीरज यादव का फ्लैट में मिला शव, पीएम मोदी भी कर चुके थे तारीफ
तीन बार के एशियाई पैरा गेम्स स्वर्ण पदक विजेता पैरा एथलीट नीरज यादव का शव एक फ्लैट में संदिग्ध हालत ...और पढ़ें

तीन बार के एशियाई पैरा गेम्स स्वर्ण पदक विजेता पैरा एथलीट नीरज यादव की मंगलवार रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सौ. सोशल मीडिया
HighLights
नीरज यादव का शव फ्लैट में संदिग्ध हालत में मिला।
तीन बार के एशियाई पैरा गेम्स स्वर्ण पदक विजेता थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी तारीफ की थी।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। तीन बार के एशियाई पैरा गेम्स स्वर्ण पदक विजेता पैरा एथलीट नीरज यादव की मंगलवार रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। 42 वर्षीय नीरज का शव एक फ्लैट में मिला। आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने जहरीला पदार्थ खाया था। स्वजन ने जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया था। उनकी मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की थी तारीफ
नीरज यादव पैरा एथलेटिक्स की एफ-55 श्रेणी में प्रतिस्पर्धा करते थे। उन्होंने एशियाई पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया था। उनकी मौत की खबर से पैरा खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

बता दें कि मृतक नीरज यादव के योग्यता की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वर्ष 2023 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तारीफ की थी।

यह भी पढ़ें- 'मैं दिमागी नक्सली हूं...', जामिया में विरोध-प्रदर्शन को लेकर नसीरुद्दीन शाह का सरकार पर हमला
