विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं दिमागी नक्सली हूं...', जामिया में विरोध-प्रदर्शन को लेकर नसीरुद्दीन शाह का सरकार पर हमला

Published: Wed, 28 Oct 2026 11:36 AM (IST)

जामिया में छात्रसंघ की मांग को लेकर छात्रों की भूख हड़ताल 17वें दिन भी जारी है, जहां प्रशासन ने धरनास्थल ...और पढ़ें

धारा 163 पर बिफरे अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (File Photo)

धारा 163 पर बिफरे अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (File Photo)

HighLights

  1. छात्रसंघ की मांग पर जामिया में भूख हड़ताल जारी।

  2. जामिया प्रशासन ने धरनास्थल खाली करने की नोटिस दी।

  3. नसीरुद्दीन शाह ने सरकार पर साधा निशाना, छात्रों का समर्थन।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। छात्रसंघ की मांग को लेकर छात्र एबिन व मोहम्मद रेहान की भूख हड़ताल 17वें दिन भी जारी है। जामिया प्रशासन ने धरनास्थल खाली करने की नोटिस दे रखी है तो वहीं मंगलवार को पुलिस ने परिसर के आसपास नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लगा दी है।

जामिया हास्टल के पास गेट नंबर चार-सी को प्रशासन ने टिन शेड लगाकर वेल्डिंग बंद कर दिया था, जिसे देर रात छात्रों ने सरिया व अन्य उपकरण की मदद से तोड़ दिया। वहीं परिसर में बिजली-पानी बंद किए जाने व छात्रों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किए जाने पर फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह बिफर पड़े।

नसीरुद्दीन शाह का तगड़ा रिएक्शन

वीडियो पोस्ट में उन्होंने सरकार से सवाल भी किया है। नसीरुद्दीन शान ने कहा कि मैं फख्र के साथ कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं। दिमागी नक्सल के अलावा मालूम नहीं क्या-क्या लकब दिए हैं।

एंटी नेशनल, टुकड़े गैंग और मालूम नहीं क्या-क्या। तो मैं इस हुकूमत से एक सवाल पूछना चाहता हूं और क्या-क्या करोगे तुम हमारे मुल्क के नौजवानों की हिम्मत को तोड़ने के लिए, शिक्षा संस्था को बर्बाद करने के लिए और हमारे लोकतंत्र को खतरे में डालने के लिए कितना करोगे?

पहले जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी, फिर सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट और अब जामिया मिल्लिया में जो छात्रों पर जुल्म किया जा रहा है, वो याद रखा जाएगा। सब याद रखा जाएगा।