Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में वन महोत्सव पर लगाए गए पौधे

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Tue, 14 Jul 2015 02:45 PM (IST)

    समूचे हरियाणा में आज वन महोत्सव मनाया जा रहा है। इस कड़ी में पुलिस आयुक्त गुडगांव व अन्य अधिकारियों ने वन महोत्सव के अवसर पर नई पुलिस लाइन मानेसर में पौधरोपण किया।

    गुड़गांव। समूचे हरियाणा में आज वन महोत्सव मनाया जा रहा है। इस कड़ी में पुलिस आयुक्त गुड़गांव व अन्य अधिकारियों ने वन महोत्सव के अवसर पर नई पुलिस लाइन मानेसर में पौधरोपण किया।

    इस मौके पर पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह ने कहा कि पौधे पर्यावरण व वातावरण को शुद्ध रखते हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव नोरंगपुर व मानेसर के पास बन रही नई पुलिस लाइन में अधिक से अधिक पौधे हमें लगाने चाहिए, ताकि भविष्य में यहां हरियाली की कमी ना रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रर्यावरण को शुद्ध रखने में पेड़ों का महत्व यदि हम अब नहीं समझेंगे, तो भविष्य में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। गुडगांव पुलिस ने इस सीजन में लगभग 4 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।