बादलों ने किया निराश, उमस से हुआ बुरा हाल
मौसम विभाग के स्पष्ट पूर्वानुमान के बावजूद रविवार को बादल नहीं बरसे। धूप भी तेज रही और उमस ने भी हालत खराब की। हालांकि तापमान में अवश्य ही आंशिक स्तर पर बदलाव देखने को मिला। बीच-बीच में बादल भी छाए लेकिन बरसे बिना ही चले गए।
फोटो नं. 305, 306
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : मौसम विभाग के स्पष्ट पूर्वानुमान के बावजूद रविवार को बादल नहीं बरसे। तेज धूप और उमस से लोग बेहाल रहे। हालांकि तापमान में अवश्य ही आंशिक स्तर पर बदलाव देखने को मिला। बीच-बीच में बादल भी छाए लेकिन बरसे बिना ही चले गए।
रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 28 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 82 से 40 फीसद रिकॉर्ड किया गया। पालम में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। सप्ताहांत में मौसम बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार-रविवार को हल्की बारिश हो सकती है।