विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्वीट कर पुलिस कमिश्नर को आरोपी बताया फिर हटाया, HC जाएगी दिल्ली पुलिस

By JP YadavEdited By:
Published: Sat, 13 Jun 2015 12:33 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2015 12:55 PM (IST)

घरेलू हिंसा में फंसे दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। घरेलू हिंसा में फंसे दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती अब ट्वीट विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। आप नेता ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर के खिलाफ ट्वीट कर उन्हें आरोपी लिखा था। ट्वीट में की गई टिप्पणी को गंभीर मसला मानते हुए दिल्ली पुलिस हाईकोर्ट ले जाने की तैयारी कर रही है।

11 जून को मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती पर उनकी पत्नी लिपिका मित्रा ने दिल्ली महिला आयोग में घरेलू हिंसा की शिकायत की थी। सोमनाथ भारती ने एक ट्वीट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी को आरोपी लिखा था। हालांकि, बाद में उन्होंने यह टिप्पणी हटा ली थी।

अब यह मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। दिल्ली पुलिस ने इस टिप्पणी को अवमानना मानते हुए हाईकोर्ट जाने का मन बना रही है।