विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तरुण हत्याकांड: हत्यारोपी सोहेल को कोर्ट ने घोषित किया भगोड़ा, पुलिस बोली- खबर मिले तो तुरंत करें सूचित

Published: Tue, 04 Aug 2026 04:58 PM (IST)

उत्तम नगर के हस्तसाल में होली की रात हुए तरुण हत्याकांड में फरार आरोपित सोहेल को द्वारका स्पेशल कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया है।

तरुण की फाइल फोटो।

तरुण की फाइल फोटो।

HighLights

  1. तरुण हत्याकांड में आरोपित सोहेल भगोड़ा घोषित।

  2. द्वारका स्पेशल कोर्ट ने सोहेल को भगोड़ा माना।

  3. पुलिस ने सोहेल की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए।

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के हस्तसाल में होली की रात हुए तरुण हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपित सोहेल को द्वारका स्पेशल कोर्ट ने भगोड़ा (प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर) घोषित कर दिया है।

अदालत ने माना कि बार-बार प्रयासों के बावजूद वह न्यायिक प्रक्रिया से बचता रहा। मामले में सह-आरोपित रफीक पहले ही आत्मसमर्पण कर चुका है, जबकि सोहेल अब भी फरार है।

गिरफ्तारी के प्रयास हुए तेज

अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि सोहेल के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या हेल्पलाइन 112 पर सूचना दें।

साथ ही चेतावनी दी है कि आरोपित को खतरनाक माना जा रहा है, इसलिए उसे पकड़ने का प्रयास न करें।