विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी दिल्ली के ताहिरपुर में मकान का छज्जा गिरा, मकान मालिक की मौत; दो मजदूर घायल

Published: Tue, 29 Sep 2026 06:30 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के ताहिरपुर में मंगलवार शाम एक मकान का छज्जा गिर गया। सूचना मिलते ही टीमें मौके पर पहुंचीं। हादसे में मकान मालिक की मौत की खबर है।

ताहिरपुर में मकान का छज्जा गिरा।

ताहिरपुर में मकान का छज्जा गिरा।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। ताहिरपुर इलाके में मंगलवार शाम एक मकान का छज्जा गिर गया। हादसे की सूचना शाम करीब 3:52 बजे पुलिस को मिली। घटना 202, गली नंबर-2, राजीव गांधी कैंसर अस्पताल के सामने की बताई गई है। घटना में मकान मालिक की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर घायल हैं। 

सूचना मिलते ही संबंधित टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर दो वाटर टेंडर और एक आईआरटी टीम को भेजा गया। एसटीओ देशपाल और एसओ सुरेंद्र भी मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान सतीश जबकि दो घायल मजदूरों की पहचान महेंद्र और पप्पू के तौर पर हुई है।

WhatsApp Image 2026-09-29 at 18.37.46

अवैध तरीके से बनाई जा रही थी पहली मंजिल

जानकारी के मुताबिक, अवैध रूप से पहली मंजिल बनाई जा रही थी। दीवार छत पर गिरी, जिससे छत ढह गई। भूतल पर बेकरी बनी हुई थी। मकान मालिक बेकरी में काम कर रहा था, जिसमें दबकर उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में चलती स्लीपर बस में किशोरी से दुष्कर्म केस में 398 पन्नों की चार्जशीट; सीमेन, बाल और डीएनए का जिक्र