विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्वतंत्र भारद्वाज को नियमित जमानत भी मिली, जंतर-मंतर पर छात्रा के पिता पर हमला करने के केस में राहत

Published: Tue, 06 Oct 2026 08:50 PM (IST)

जंतर-मंतर पर मारपीट के आरोप में गिरफ्तार स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस सत्र अदालत ने नियमित जमानत दे दी है। ...और पढ़ें

स्वतंत्र भारद्वाज को मिली नियमित जमानत। फोटो: आर्काइव

स्वतंत्र भारद्वाज को मिली नियमित जमानत। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर मारपीट मामले में नियमित जमानत

  2. पटियाला हाउस सत्र अदालत ने जमानत याचिका स्वीकार की

  3. अंतरिम जमानत के बाद व्यवहार पर अदालत का फैसला

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर काकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक स्टूडेंट एक्टिविस्ट के पिता के साथ मारपीट के आराेप में गिरफ्तार किए गए स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस की सत्र अदालत ने नियमित जमानत दे दी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सौरभ प्रताप सिंह लालर ने इससे पहले सौरभ भारद्वाज को तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत दी थी और उस दौरान उनके व्यवहार को देखने के बाद अदालत ने अब नियमित जमानत को मंजूरी दे दी।

अंतरिम जमानत देते वक्त लगाई गई थीं शर्तें 

15 सितंबर को दिए गए अंतरिम जमानत के आदेश में अदालत ने कहा था कि नियमित जमानत की उसकी अर्जी पर निर्णय करते समय उनके व्यवहार को ध्यान में रखा जाएगा।

अंतरिम जमानत देते हुए अदालत ने निर्देश दिया था कि स्वतंत्र भारद्वाज इंटरनेट मीडिया या किसी अन्य मीडिया प्लेटफाॅर्म पर वह अपने बचाव या शिकायतकर्ता के परिवार के बारे में पोस्ट नहीं करेगा।

यह भी पढ़ें- 'शांतिपूर्ण प्रदर्शन की आड़ में पुलिस पर हमला चिंताजनक', जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों पर कोर्ट की बड़ी टिप्पणी