विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप के बाद हत्या, शव को कुत्तों ने नोंचा; तीन नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

Published: Fri, 18 Sep 2026 09:39 AM (IST)

दिल्ली के स्वरूप नगर में एक किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों सहित ...और पढ़ें

HighLights

  1. स्वरूप नगर में किशोरी के सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला।

  2. पुलिस ने तीन नाबालिगों सहित चार आरोपियों को दबोचा।

  3. वारदात में प्रयुक्त चाकू, कपड़े और टेंपो पुलिस ने बरामद किया।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नाबलिगों समेत चार आरोपितों को पकड़ा है।

पुलिस ने इनके पास से दो चाकू, वारदात के समय पहने गए कपड़े और टेंपो बरामद किया है। शुरुआत में शव की पहचान महिला के तौर पर हुई थी, लेकिन बाद में पहचान होने पर बता चला कि मृतका नाबालिग थी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त लोकेश वरन के मुताबिक पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच में घटना के आसपास एक संदिग्ध टेंपो की आवाजाही दिखाई दी।

पुलिस के अनुसार, अंधेरा होने के कारण उसका नंबर स्पष्ट नहीं हो सका। फिर पुलिस ने अलग-अलग कैमरों की फुटेज जोड़ कर टेंपो के रूट का पता लगाया।

15 सितंबर की रात टेंपो खड्डा कॉलोनी में खड़ा मिला। चालक की पहचान कर पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने तीन नाबालिगों समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस ने दावा किया एक आरोपी किशोरी का कथित प्रेमी था और उसने पहले अपने दोस्तों के साथ शराब पी और फिर सभी ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों को आशंका थी कि घटना के बाद किशोरी अपने साथ हुई घटना की शिकायत कर सकती थी। इसी के चलने आरोपियों ने चाकू मारकर किशोरी की हत्या कर दी।

खुले मैदान में क्षत-विक्षत मिला था शव

13 सितंबर की सुबह स्वरूप नगर थाना पुलिस को कुशक रोड स्थित लाल बाउंड्री के पास जयपाल राणा के खेत के समीप खुले मैदान में क्षत-विक्षत हालत में शव मिला था। जानवरों ने शव को नोंच खाया था। इस वजह से पुलिस मृतका की पहचान नहीं कर पाई थी।

क्राइम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतका की पहचान महिला के तौर पर की गई। लेकिन फिर शव की पहचान होने के बाद पता चला मृतका किशोरी थी।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम युवराज हत्याकांड: कार में 7 घंटे तक लाश लेकर घूमता रहा कपल, नाले में फेंका; पूर्व सहकर्मी और पति गिरफ्तार