विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली गैंगरेप और मर्डर केस में बड़ा फॉरेंसिक खुलासा, DNA रिपोर्ट में 4 पुरुषों की हुई पुष्टि; मिले अहम सबूत

By Rajeev RanjanEdited By: Kapil Kumar
Published: Sat, 24 Oct 2026 01:05 PM (IST)

स्वरूप नगर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में फोरेंसिक जांच से अहम साक्ष्य मिले हैं। केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की ...और पढ़ें

सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में फोरेंसिक जांच से अहम साक्ष्य मिले। AI जनरेटेड इमेज

सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में फोरेंसिक जांच से अहम साक्ष्य मिले। AI जनरेटेड इमेज

HighLights

  1. पीड़िता के स्वाब नमूनों में मानव वीर्य की पुष्टि हुई।

  2. नमूनों में चार पुरुषों से मेल खाती डीएनए प्रोफाइल मिली।

  3. पुलिस ने 365 पन्नों का आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के स्वरूप नगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में फोरेंसिक जांच से अहम साक्ष्य मिले हैं।

केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) की रिपोर्ट में पीड़िता के स्वाब नमूनों में मानव वीर्य की पुष्टि हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, नमूनों में चार पुरुषों से मेल खाती मिश्रित डीएनए प्रोफाइल मिली है। वाई-एसटीआर विश्लेषण में भी आरोपियों के डीएनए प्रोफाइल और पीड़िता के नमूनों के बीच मजबूत मेल पाया गया है।

आरोपपत्र अदालत में दाखिल

पुलिस ने चार आरोपियों की कथित संलिप्तता की जांच के लिए डीएनए प्रोफाइलिंग के दो परीक्षण कराए थे। इस मामले में पुलिस 365 पन्नों का आरोपपत्र अदालत में दाखिल कर चुकी है। इसमें 54 गवाहों के बयान शामिल हैं।

मामले में चार को पकड़ा

पुलिस के अनुसार, किशोरी का शव 13 सितंबर को स्वरूप नगर की खड्डा कॉलोनी स्थित मैदान में मिला था। मामले में चार को पकड़ा गया, जिनमें तीन नाबालिग हैं।

पुलिस अन्य साक्ष्यों के साथ फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों की भूमिका अदालत में साबित करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें- दुष्कर्म पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान ना होने पर भी मिलेगा मुआवजा, हाईकोर्ट ने दिया 3 लाख देने का आदेश