विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रोजेक्टर से इंडिया गेट की दीवार पर दर्शाया किसानों का दर्द

By JagranEdited By:
Published: Fri, 17 Nov 2017 11:12 PM (IST)

-20 नवंबर से शुरू होने वाले किसान मुक्ति संसद को लेकर प्रचार अभियान तेज

प्रोजेक्टर से इंडिया गेट की दीवार पर दर्शाया किसानों का दर्द
प्रोजेक्टर से इंडिया गेट की दीवार पर दर्शाया किसानों का दर्द

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :

जंतर-मंतर पर 20 नवंबर को आयोजित होने वाले किसान मुक्ति संसद को लेकर प्रचार अभियान को स्वराज इंडिया ने तेज कर दिया है। स्वराज इंडिया के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की शाम इंडिया गेट की दीवार पर प्रोजेक्टर से वीडियो चलाकर किसानों का दर्द बया किया। वहां मौजूद सैकड़ों पर्यटकों को किसानों की बदहाली को दिखाया गया। इंडिया गेट की दीवार पर चलाए गए इस वीडियो के साथ-साथ 'जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी' गीत बजाकर किसानों की मौत की दास्ता इंडिया गेट की दीवार पर दर्ज की गई। घाटे व कर्ज में रहने के बावजूद किसान फसल उपजाकर 125 करोड़ का पेट भरता रहा है। और कर्ज के जाल में फंसकर आत्महत्या की राह अपनाता है। स्वराज इंडिया का मानना है कि इन आत्महत्याओं के लिए सरकार जिम्मेवार है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।