विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Pollution: दमघोंटू हुई दिल्ली-NCR की हवा, सर्वे रिपोर्ट में 27 प्रतिशत लोग घर छोड़ने के लिए तैयार

By Dhananjai MishraEdited By: Pradeep Kumar Chauhan
Published: Sun, 30 Oct 2022 07:12 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 30 Oct 2022 09:43 PM (GMT+05:30)

Delhi Pollutionसर्वे में दिल्लीनोएडागाजियाबादगुरुग्राम और फरीदाबाद के 26 हजार से अधिक लोगों को शामिल किया गया है। जिसमें 65 प्रतिशत ...और पढ़ें

Delhi Pollution: सर्वे में दिल्ली एनसीआर के 9,064 लोग शामिल हुए।
Delhi Pollution: सर्वे में दिल्ली एनसीआर के 9,064 लोग शामिल हुए।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में छाई प्रदूषण की चादर आम लोगों पर गहरा असर डाल रही है। आगामी कुछ सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण और गहरा सकता है। ऐसे में लोकलसर्किल द्वारा सर्वे किया गया है। सर्वे में दिल्ली,नोएडा,गाजियाबाद,गुरुग्राम और फरीदाबाद के 26 हजार से अधिक लोगों को शामिल किया गया है। जिसमें 65 प्रतिशत पुरुष और 35 प्रतिशत महिलाएं हैं। सर्वे में पता चला है कि प्रदूषण के चलते 27 प्रतिशत लोग दिल्ली-एनसीआर से बाहर जाने को तैयार है।

सर्वे में यह बातें आई सामने

  • 55 प्रतिशत लोगों ने आगामी तीन सप्ताह के लिए दिल्ली-एनसीआर छाेड़ कर कहीं और जगह जाने के लिए नहीं कहा।
  • 18 प्रतिशत लोगों ने एक सप्ताह या फिर दो सप्ताह के लिए दिल्ली-एनसीआर छाेड़ कर बाहर जाने की बात कही।
  • 09 प्रतिशत लोगों ने प्रदूषण के दौरान दिल्ली-एनसीआर छाेड़ कर बाहर जाने की बात कहीं।
  • 18 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे इस बारे में कुछ कह नहीं सकते।
  • नोट : इसमें 8425 लोगों पर किया गया है सर्वे

यह-यह लोग प्रदूषण से हो रहे प्रभावित

  • .30 प्रतिशत बुजुर्ग घरों में प्रदूषण से हैं परेशान
  • 30 प्रतिशत लाेगों को प्रदूषण कोई परेशानी नहीं हैं
  • 10 प्रतिशत स्कूली बच्चे प्रदूषण से प्रभवित
  • 10 प्रतिशत लोगों को प्रदूषण के चलते स्वास्थ्य संबंधी है बीमारी
  • नोट : इसमें 9123 लोगों पर किया गया है सर्वे

सर्वे में  दिल्ली एनसीआर के 9,064 लोग शामिल

सर्वे में यह भी समझने का प्रयास किया गया कि दिल्ली एनसीआर में परिवार जहरीली हवा से निपटने के लिए क्या उपाय कर रहे हैं। पूछा गया कि आप और आपका परिवार अगले तीन हफ्तों में बिगड़ती वायु गुणवत्ता से निपटने की योजना कैसे बना रहे हैं। इस सर्वे में दिल्ली एनसीआर के 9,064 लोग शामिल हुए।

  • 09 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे प्रदूषण-रोधी मास्क का उपयोग करेंगे।
  • 21 प्रतिशत ने कहा कि वे घर पर एयर प्यूरीफायर का उपयोग करेंगे।
  • 14 प्रतिशत लोगों ने कहा कि इम्युनिटी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करेंगे।
  • 14 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह उपरोक्त तीनों उपायों को करेंगे।
  • 14 प्रतिशत ने प्रदूषण विरोधी मास्क का उपयोग करने के साथ-साथ वायु प्रदूषण से निपटने के लिए प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने को भी कहा।
  • 7 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे कुछ भी करने की योजना नहीं बना हैं क्योंकि जहरीली हवा की गुणवत्ता हमें परेशान नहीं करती है।
  • 14 प्रतिशत ने कहा कि वे कोई भी योजना नहींं बना रहे। क्योंकि वह इन सभी उपायों को वहन नहीं कर सकते।
  • 7 प्रतिशत ऐसे भी हैं जिन्होंने कोई निर्णय नहींं लिया।

ये भी पढ़ें- Diwali Turnover: दिल खोलकर हुई दिवाली की शॉपिंग, देश में नहीं दिखा महंगाई का असर; टूटा पिछले साल का रिकार्ड

ये भी पढ़ें- दिल्‍ली-एनसीआर में छाया स्मॉग, लोगों ने की आंखों में जलन की शिकायत; एक्सपर्ट बोले- अभी बंद कर दें मॉर्निंग वॉक