आसमान से बरस रही आग, गर्मी ने किया परेशान, अभी नहीं मिलेगी राहत
गर्मी ने एक बार फिर अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है।दिल्ली में आज तापमान 46 डिग्री तक जा पहुंचा।
गुड़गांव। गर्मी ने एक बार फिर अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आसमान से आग बरस रही है और सूरज की तपिश ने आम जनजीवन प्रभावित कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर पूरी तरह से भीषण गर्मी की चपेट में है।
पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाओं ने दिल्ली- NCR में बढ़ाई उमस
दिल्ली में आज तापमान 46 डिग्री तक जा पहुंचा। गुड़गांव में दोहपर के वक्त गर्म हवाओं ने घर से बाहर निकलनेे में रोक लगा दी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहने और तापमान बढ़ने की संभावना है।
'उफ ये गर्मी' दिल्ली में जारी हुआ 'ऑरेंज अलर्ट', 47 डिग्री तक पहुंचा तापमान