4 जून तक सताएगी गर्मी, तपते सूरज से नहीं मिलेगी राहत
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक चार जून तक मौसम शुष्क रहेगा। बीच-बीच में हल्के बादल भी छाएंगे।
गुड़गांव। एक हफ्ते तक तापमान में कमी और बारिश की वजह से गर्मी से मिली राहत अब खत्म होने वाली है। मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने के मिल रहा है। एक बार फिर तापमान चढ़ने लगा है और गर्मी ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी बेहाल करने लगी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत
अभी नहींं मिलेगी राहत
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक चार जून तक मौसम शुष्क रहेगा। बीच-बीच में हल्के बादल भी छाएंगे। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
दिल्ली में गर्मी का कहर, तपते सूरज से नहीं मिलेगी राहत, गर्म हवाएं करेंगी परेशान