200 करोड़ की ठगी में बढ़ेंगी Jacqueline Fernandez की मुश्किलें? सुकेश के मकोका केस में बन सकती हैं आरोपी
200 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की कानूनी स्थिति पर कोर्ट फैसला सुनाएगा। अदालत ने ...और पढ़ें

जैकलीन फर्नांडीज पर मकोका में आरोपी बनने का खतरा। फोटो: आर्काइव
HighLights
कोर्ट जैकलीन की मकोका मामले में भूमिका तय करेगा
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ वसूली केस का मामला
अदालत ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। 200 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में जांच की कड़ी अब एक बार फिर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की कानूनी स्थिति तक पहुंच गई है।
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मकोका मामले में जैकलीन को आरोपित बनाए जाने की मांग पर कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला टाल दिया है। अब अदालत यह तय करेगी कि जिस संगठित अपराध के खिलाफ मकोका लगाया गया, उसमें जैकलीन को भी आरोपित के तौर पर जोड़ा जा सकता है या नहीं।
फिलहाल जैकलीन मकोका मामले में आरोपी नहीं
फिलहाल जैकलीन मकोका मामले में आरोपित नहीं हैं। उनकी कानूनी स्थिति इससे जुड़े मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में अलग है, जिसमें ईडी ने उन्हें आरोपित बनाया है। यही अंतर इस मामले की अगली कानूनी लड़ाई का अहम बिंदु बन गया है।
मामले की शुरुआत सुकेश चंद्रशेखर पर जेल से 200 करोड़ रुपये की वसूली के आरोप से हुई थी। दिल्ली पुलिस की जांच में आरोप लगाया गया कि सुकेश ने जेल के अंदर से एक संगठित नेटवर्क संचालित किया और लोगों से रकम वसूलने के लिए अपने सहयोगियों की मदद ली।
इसी आधार पर मामले में मकोका के प्रावधान जोड़े गए और सुकेश समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ी। जैकलीन की ओर से आरोपों से इनकार किया गया है।
यह भी पढ़ें- मनी लॉन्ड्रिंग मामला: रिलायंस एडीएजी के पूर्व सीनियर एग्जीक्यूटिव की जमानत याचिका पर दिल्ली HC का ईडी को नोटिस
