विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली कोर्ट ने चार्ज फ्रेम करने का दिया आदेश

Published: Sat, 30 May 2026 05:18 PM (IST)

दिल्ली की एक अदालत ने ठग सुकेश चंद्रशेखर और 9 अन्य आरोपियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा ...और पढ़ें

सुकेश चंद्रशेखर पर चल रहा यह मुकदमा मुख्यत: धोखाधड़ी, जबरन वसूली और आपराधिक साजिश से जुड़ा है।

सुकेश चंद्रशेखर पर चल रहा यह मुकदमा मुख्यत: धोखाधड़ी, जबरन वसूली और आपराधिक साजिश से जुड़ा है।

HighLights

  1. दिल्ली कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर पर आरोप तय करने का आदेश दिया।

  2. धोखाधड़ी, जबरन वसूली मामले में 10 आरोपियों पर आरोप तय होंगे।

  3. 200 करोड़ रुपये से अधिक की जबरन वसूली का मामला है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने ठग सुकेश चंद्रशेखर और अन्य आरोपियों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा दर्ज मामले में आरोप तय करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इस मामले में सुकेश चंद्रशेखर सहित कुल 10 आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत आरोप फ्रेम करने का फैसला सुनाया। यह मामला मुख्य रूप से धोखाधड़ी, जबरन वसूली और आपराधिक साजिश से जुड़ा है।

जबरन वसूली का आरोप लगाया

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अगस्त 2021 में एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें सुकेश चंद्रशेखर, उसकी पत्नी लीना पॉलोस और अन्य लोगों पर रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर्स के परिवार से 200 करोड़ रुपये से अधिक की जबरन वसूली का आरोप लगाया गया था। आरोपियों पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं, आईटी एक्ट और मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मुकदमे की कार्यवाही तेज होने की उम्मीद

अदालत ने अब मामले में सुनवाई के बाद पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आरोप तय करने का आदेश दिया है। इससे मुकदमे की सुनवाई अब अगले चरण में प्रवेश कर गई है।

सुकेश चंद्रशेखर पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद है। इस मामले में चार्ज फ्रेम होने के बाद मुकदमे की कार्यवाही तेज होने की उम्मीद है।

अभी तक अदालत ने विस्तृत आदेश की कॉपी जारी नहीं की है। मामले की अगली सुनवाई में गवाहों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

यह भी पढ़ें- ठग सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में सरकारी गवाह बनने से पीछे हटीं जैक्लिन फर्नांडीज, ईडी ने किया था विरोध

यह भी पढ़ें- सुकेश चंद्रशेखर मनी लांड्रिंग केस में ED ने जैक्लिन को सरकारी गवाह बनाने का किया विरोध, जोरदार दलील से बढ़ी मुश्किल

यह भी पढ़ें- दुबई से गिरफ्तार हुआ सुकेश चंद्रशेखर का मुख्य हवाला ऑपरेटर, 200 करोड़ की ठगी में था शामिल

यह भी पढ़ें- महाठग सुकेश चंद्रशेखर को दिल्ली कोर्ट से मिली जमानत, लेकिन जेल से नहीं आएगा बाहर