विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘तुम्हारी लाइफ से गए सारे रंग वापस लाऊंगा...लव यू प्रिसेंस Happy Holi', जेल से सुकेश ने जैकलीन को लिखा लव लेटर

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Tue, 07 Mar 2023 08:44 AM (IST)Updated: Tue, 07 Mar 2023 09:11 AM (IST)

200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेत्री जैक्लिन को प्रेम पत्र लिखकर होली ...और पढ़ें

जेल से सुकेश चंद्रशेखर ने जैक्लिन को लिखा प्रेम पत्र।
जेल से सुकेश चंद्रशेखर ने जैक्लिन को लिखा प्रेम पत्र।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। ठगी के मामले में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने बालीवुड अभिनेत्री जैक्लिन फर्नांडीज को प्रेम पत्र लिखा है। उसने अभिनेत्री को हैप्पी होली लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

सुकेश ने पत्र में जैक्लिन को अद्भुत बताया। उसने लिखा कि होली रंगों का त्योहार है। उसने जैक्लिन से वादा किया कि अभिनेत्री के जीवन के जो रंग फीके पड़ गए हैं उन्हें वह वापस करेगा।

उसने लिखा कि तुम जानती ही हो कि मैं तुम्हारे खातिर किसी भी हद तक चला जाऊंगा। बेबी गर्ल मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं और तुम यूं ही मुस्कुराती रहो। उसने जैक्लिन के लिए लव यू प्रिसेंस भी लिखा। बता दें कि मनी लांड्रिंग के मामले में जैक्लिन आरोपित हैं और सुकेश भी। मामला कोर्ट में चल रहा है।

वेलेंटाइन पर भी लिखा था पत्र

आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब सुकेश ने जेल से जैक्लिन को जेल से पत्र लिख कर अपने प्यार का इजहार किया हो। महाठग ने इससे पहले वेलेंटाइन डे के मौके पर भी जैक्लिन फर्नांडिस को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।