दिल्ली के प्रगति मैदान में पुस्तकों की रौनक, 21वां पुस्तक मेला शुरू
देशी की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में 21वां दिल्ली पुस्तक मेला शनिवार से शुरू हो गया। मेले का थीम स्किल डेवलपमेंट रखा गया है। इस थीम का उद्देश्य प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए स्किल इंडिया अभियान को गति देना है। यानी इस बार पुस्तक मेला का थीम कौशल विकास
नई दिल्ली । देशी की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में 21वां दिल्ली पुस्तक मेला शनिवार से शुरू हो गया। मेले का थीम स्किल डेवलपमेंट रखा गया है। इस थीम का उद्देश्य प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए स्किल इंडिया अभियान को गति देना है। यानी इस बार पुस्तक मेला का थीम कौशल विकास रखा गया है।
कौशल विकास थीम के अनुसार पुस्तक मेले में हर आयु वर्ग के लिए कौशल विकास पर केंद्रित पुस्तकें उपलब्ध होंगी। इसके अलावा चर्चा-परिचर्चा, कार्यशाला एवं समारोहों का भी आयोजन किया जाएगा।
आयोजन की थीम फेडरेशन ऑफ इंडियन पब्लिशर्स तथा इंडियन ट्रेड प्रोमोशन आर्गनाइजेशन ने सामूहिक रूप से निर्धारित की है। नौ दिन तक चलने वाले इस पुस्तक मेले में कई विषयों पर सेमिनार होंगे। कई किताबों का लोकार्पण भी किया जाएगा।
छह सितंबर तक यह पुस्तक मेला चलेगा। आयोजकों की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार, इस वर्ष दिल्ली पुस्तक मेला मुख्यत: युवाओं में कौशल आधारित पेशे और रोजगार अवसर पर केंद्रित होगा।