विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुबई जाने वाले यात्री IGI पर फंसे: स्पाइसजेट की 2 उड़ानों में भारी देरी, फर्श पर बैठकर विरोध करने को मजबूर

Published: Tue, 15 Sep 2026 12:31 PM (IST)

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली दो उड़ानों में भारी देरी के कारण यात्रियों ने हंगामा ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड

HighLights

  1. स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली दो उड़ानें घंटों लेट हुईं।

  2. एक उड़ान 24 घंटे से अधिक समय तक रद्द रही।

  3. यात्रियों ने आईजीआई एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन किया।

जागरण संवाददादता, नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली दो उड़ानों में कई घंटों की देरी के बाद यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा।

सोमवार सुबह 7:45 बजे रवाना होने वाली उड़ान एसजी 5111 को कई बार रिशेडयूल कर मंगलवार सुबह तक टाला गया, जो बाद में रद दिखाई देने लगी और यात्री 24 घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे।

इसी तरह सोमवार शाम 6:45 बजे की दूसरी उड़ान एसजी 5105 को भी बढ़ाकर मंगलवार दोपहर 12 बजे कर दिया गया।

एयरलाइन की ओर से स्पष्ट जानकारी न मिलने के कारण आक्रोशित यात्रियों ने एयरपोर्ट टर्मिनल के भीतर फर्श पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और प्रबंधन से जवाब मांगा।

विवाद बढ़ा तो स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने दी सफाई

वहीं विवाद बढ़ता देख स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने सफाई देते हुए कहा कि एक विमान के अचानक ग्राउंडेड होने के कारण परिचालन संबंधी कारणों से उड़ानों में देरी हुई है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है और असुविधा को कम करने का हर संभव प्रयास जारी है।