विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दक्षिण दिल्ली को जाम से मिलेगी राहत, मांडी-जौनापुर रोड अब एनएचएआई संभालेगा

Published: Tue, 17 Nov 2026 11:36 PM (IST)

दक्षिण दिल्ली में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मांडी-जौनापुर रोड को एनएचएआई को सौंपने की प्रक्रिया शुरू ...और पढ़ें

मांडी-जौनापुर रोड अब एनएचएआई संभालेगा ( एआई जेनरेटेड इमेज)

मांडी-जौनापुर रोड अब एनएचएआई संभालेगा ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. मांडी-जौनापुर रोड एनएचएआई को सौंपने की प्रक्रिया शुरू।

  2. दक्षिण दिल्ली में जाम की समस्या से मिलेगी राहत।

  3. सड़क की चौड़ाई 200 फुट करने का लक्ष्य निर्धारित।

धनजंय मिश्रा, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली में जाम की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मांडी-जौनापुर रोड को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। बिधूड़ी ने लोकसभा में कई बार यह मुद्दा उठाने के साथ केंद्र सरकार से सड़क को एनएचएआई के अधीन करने की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि मास्टर प्लान में इस सड़क की चौड़ाई 200 फुट निर्धारित है, जबकि मौके पर यह महज 30 फुट है।

इस कारण यहां लंबा जाम लगता है, जिसका असर फरीदाबाद-गुरुग्राम और महरौली-गुरुग्राम रोड पर भी पड़ता है। बिधूड़ी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया।

यह भी पढ़ें- मानेसर में सड़कों के गड्ढे दे रहे प्रदूषण को न्योता, अफसर झाड़ रहे पल्ला, लोग परेशान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।