Move to Jagran APP

आर्टिसन स्पीक में देश भर से चयनित बुनकर सम्मानित

फोटो 05 डेल 221, 222 - लाल किला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं कें

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 10:03 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 10:03 PM (IST)
आर्टिसन स्पीक में देश भर 
से चयनित बुनकर सम्मानित
आर्टिसन स्पीक में देश भर से चयनित बुनकर सम्मानित

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : भारतीय कपड़ा उद्योग को विश्व पटल पर स्थापित करने में बुनकरों की भूमिका अहम हैं। लघु व मध्यम उद्यम अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है और अपने हुनर से इस जिम्मेदारी का निर्वहन करने वालों को सम्मानित करना मेरे लिए गौरव की बात है' यह कहना था केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी का। वह कपड़ा मंत्रालय की ओर से लाल किला परिसर स्थित सावन पवेलियन में आयोजित कार्यक्रम 'आर्टिसन स्पीक-2019' को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कपड़ा उद्योग को सुदृढ़ करने की दिशा में काम करने वाले देशभर से चयनित बुनकरों को सम्मानित किया। वहीं, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनरों द्वारा डिजाइन किए परिधानों में मॉडलों के रैंप वॉक ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

loksabha election banner

बॉक्स

इन्हें किया गया सम्मानित

पद्मश्री चतुर्भुज मेहर, पद्मश्री गोवर्धन पनिका (ओडिशा), पद्मश्री रामकिशोर चिप्पा 'डेरावाला' (राजस्थान), पद्मश्री गजम गोवर्धन (तेलंगाना), पद्मश्री गजम अनजैहा (आध्र प्रदेश), पद्मश्री राहुल जैन (दिल्ली), पद्मश्री श्रीभस सुपाकर (वाराणसी), पद्मश्री लंगपोकलकपम सुबादानी देवी (मणिपुर) व संत कबीर सम्मान प्राप्त करने वाले कमालुद्दीन अंसारी, रामलाल मौर्या (वाराणसी), जेला वेंकेटेशम (तेलंगाना), देवीजी प्रेमजी वंकर (गुजरात), वी सुंदरराजन (तमिलनाडु), शातिलाल विट्ठलसा भागड़े (महाराष्ट्र), खेम राज सुंदरयाल (उत्तराखंड), भक्तराज मेहर (ओडिशा)। इसके अलावा संस्था अहमदाबाद टेक्सटाइल इंडस्ट्री रिसर्च एसोसिएशन व एकल योगदान के लिए सुनील सेठी, रमेश देवगन, किरण मलाली, डॉ. विजय कुमार, श्रीमणि चिन्मय स्वामी, मधु जैन के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.