भारत के नेतृत्व से आतंकियों को खतरा है: जाजू
भाजपा सभी वर्गों को अपने साथ जोड़ने की मुहिम चला रही है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा कार्यालय में रविवार को राजपूत सम्मेलन आयोजित हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली-उत्तराखंड के प्रभारी श्याम जाजू ने सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज भारत के नेतृत्व से आंतकियों को खतरा है और पूरा देश देशभक्त नेतृत्व के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से विश्व में भारत की एक अलग पहचान बनी है। समाज के सभी वर्गों को जोड़कर भाजपा सबका साथ सबका विकास कर रही है। वहीं अरविद केजरीवाल ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सवर्णों का दस फीसद आरक्षण और पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली आयुष्मान भारत योजना को लागू नहीं किया। ऐसा करके उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह दिल्ली के लोगों के सबसे बड़े दुश्मन हैं।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :
भाजपा सभी वर्गो को अपने साथ जोड़ने की मुहिम चला रही है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा कार्यालय में रविवार को राजपूत सम्मेलन आयोजित हुआ। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली-उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी श्याम जाजू ने सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज भारत के नेतृत्व से आंतकियों को खतरा है और पूरा देश देशभक्त नेतृत्व के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से विश्व में भारत की एक अलग पहचान बनी है। समाज के सभी वर्गो को जोड़कर भाजपा सबका साथ सबका विकास कर रही है। वहीं, अरविद केजरीवाल ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सवर्णो का दस फीसद आरक्षण और पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली आयुष्मान भारत योजना को लागू नहीं किया। ऐसा करके उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह दिल्ली के लोगों के सबसे बड़े दुश्मन हैं।
चुनाव सह-प्रभारी जयभान सिंह पवैया ने कहा कि राजपूत समाज अपने बलिदान और शौर्य के लिए जाना जाता है। 2014 से पहले की सरकार की पहचान शहीदों की शहादत के बाद शांति के कबूतर उड़ाने वाले की थी। दूसरी ओर नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व में सेना ने सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर यह स्पष्ट कर दिया कि आज का भारत दुश्मन को उसकी भाषा में जवाब देना जानता है। यदि 1971 की लड़ाई का श्रेय कांग्रेस ने इंदिरा गांधी को दिया था तो फिर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक का श्रेय नरेंद्र मोदी को देने में विपक्ष को क्यों आपत्ति होती है?
दिल्ली प्रदेश में मंत्री सतेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने सदैव राजपूत समाज के हितों की रक्षा की है। हम सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर समाज को जोड़ने का काम करना है। सम्मेलन में किसान मोर्चा के प्रभारी अशोक ठाकुर, उत्तम नगर की पार्षद आभा चौहान, कुसुम तोमर, अखिल भारतीय क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष बजरंग सिंह तंवर, रविद्र तोमर, संजय राणा सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।