विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाशिवरात्रि पर भारत मंडपम में ‘शिव आनंदम 3.0’, भक्त करेंगे विज्ञान-धर्म-डिजिटल तकनीक के अद्भुत संगम का दर्शन

Published: Wed, 21 Jan 2026 05:59 PM (IST)

महाशिवरात्रि पर 14 फरवरी को भारत मंडपम में 'शिव आनंदम 3.0 टेक्नो कल्चरल नाइट' का भव्य आयोजन होगा। इसमें सनातन धर्म, विज्ञान और डिजिटल तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। 9 फीट के एलईडी शिवलिंग का डिजिटल महाभिषेक, भजन क्लबिंग, ड्रोन से पुष्प वर्षा और एआई द्वारा हिमालय की डिजिटल सैर मुख्य आकर्षण होंगे। यह आयोजन युवाओं को अध्यात्म से जोड़ने का भी प्रयास करेगा।

वीडियो ग्रैब

वीडियो ग्रैब

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 14 फरवरी की शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक राजधानी के भारत मंडपम में एक भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य एवं दिव्य आयोजन में सनातन धर्म एवं वैज्ञानिक-डिजिटल तकनीक का अद्भुत और अनूठा समन्वय देखने को मिलेगा। इस कार्यक्रम में कई दिग्गज अतिथियों की भी उपस्थिति रहेगी। ऐसे में भगवान शिव के भक्तों को उस दिन 'शिव आनंदम 3.0 टेक्नो कल्चरल नाइट' नामक इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होने में कोई बाधा न हो इसके लिए हम बता रहे हैं कि आपको क्या करना होगा...

विज्ञान और धर्म का समन्वय

आयोजकों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शिवरात्रि पर होने जा रहे इस इसमें अनूठे कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, धार्मिक भव्यता, आधुनिक विज्ञान और योग का अजब समन्वय देखने को मिलेगा। 

डिजिटल महाभिषेक

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से जारी किए गए इस आयोजन के वीडियो टीजर में बताया गया है कि इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत होगी देवों के देव महादेव के महाभिषेक से। इसमें एक 9 फीट ऊंचे आकर्षक एलईडी शिवलिंग का अभिषेक किया जाएगा। मंत्रोच्चारण के बीच इस शिवलिंग पर बारहों ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे। दिव्य पूजन के बाद महादेव के सहस्रनामों के नामाक्षरी की अंताक्षरी का भी आयोजन किया जाएगा। भजन क्लबिंग की भी योजना बनाई गई है। इसके बाद भगवान और उनके भक्तों पर ड्रोन से फूलों की वर्षा की जाएगी।

प्रेम से परम तक

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के अगले चरण में महादेव से प्रेम की परिभाषा का व्याख्यान किया जाएगा। इसमें इस आपाधापी वाले दौर में शव के शरण में आने से मिलने वाली शांति का बखान किया जाएगा। इस बीच भजन-कीर्तन की भी गूंज सुनाई देगी। संयोग से उस दिन वैलेंटाइन डे भी है। ऐसे में प्रेम को अध्यात्म से जोड़ते हुए युवाओं को सही राह दिखाने का संदेश दिया जाएगा। इसमें प्रोफेशनल और पर्सनल रिश्तों को भी मधुर बनाने के गुर बताये जाएंगे।

आदियोगी का शौर्य योग

कार्यक्रम के तीसरे चरण में योग के माध्यम से शिव की समस्त कलाओं को रेखांकित किया जाएगा। इसमें आदियोगी के तांडव और उनके नटराज स्वरूप को प्रदर्शित किया जाएगा।

विश्वनाथ का विश्व रूप

आयोजन के चौथे चरण में शिव के वैश्विक रूपों के बारे में बताया जाएगा। इसमें मंच पर कलाकारों के माध्यम से शिव के विभिन्न स्वरूपों को प्रकाशित किया जाएगा। इसमें नेपाल, रोम और जापान आदि जैसे देशों में शिव स्वरूप में पूजा जाता है, उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

मौन शिवालयों की सनातन गूंज

कार्यक्रम के पांचवें चरण में हिमालय में व्याप्त में शिव की शक्ति को विज्ञान के माध्यम से दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें योग के समय न्यूरो साइंटिफिक प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

महादेव के नाम सुरमयी शाम

कार्यक्रम के छठेक चरण में महादेव के भक्त अपने-अपने अनुभव सुनाएंगे। महादेव की विभिन्न प्रचलित कहानियों के बारे में दर्शकों का विस्तार से बखान किया जाएगा। इसमें भोलेनाथ के भक्तों को अपना अनुभव और श्रद्धा के बारे में बताने का अवसर दिया जाएगा।

दिव्य पवित्र भस्म होली

कार्यक्रम के सातवें चरण में भस्म होली की भी योजना बनाई गई है। इसमें हाइवोल्टेज एनर्जी के साथ संगीतमय प्रस्तुति के साथ माहौल में श्रद्धा के रंग बिखेरे जाएंगे।

हिमालय की डिजिटल सैर

इस बीच एआई के माध्यम से तैयार किए गए वर्चुअल वर्ल्ड का भ्रमण करने का अवसर दिया जाएगा। इसमें एआई फोटोज के माध्यम से दर्शक स्वरूप में उपस्थित भक्तों को हिमालय के दर्शन कराये जाएंगे। उदाहरण के तौर पर वे नंदी का साक्षात रूवरूप देख सकेंगे। वे महादेव को योग में लीन अवस्था में देखकर भावविभोर हो जाएंगे। इसमें सेल्फी स्टेशन भी निर्मित किया जाएगा।

आशीर्वाद वाला भोग

कार्यक्रम के अंत में भक्तों को सात्विक थाली परोसी जाएगी ताकि वे प्रसाद ग्रहण कर संतृप्त हो सकें।

मुख्य आकर्षण

  • 9 फीट के LED शिवलिंग का महाभिषेक
  • डिजिटल पूजन और भव्य आरती
  • भजन क्लबिंग
  • शौर्य योग : मार्शल आर्ट्स के साथ
  • भव्य दिव्य शिव रैंप शो
  • संगीत और भक्ति संध्या
  • हाई-एनर्जी भस्म

कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे... 

राजनीतिक क्षेत्र से राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री शहजाद पूनावाला जी सहित अन्य प्रतिष्ठित राजनीतिक व्यक्तित्वों की सहभागिता रहेगी। साथ ही, कार्यक्रम को माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी, श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी, चाणक्य भूमिका के लिए प्रसिद्ध श्री चंद्रप्रकाश द्विवेदी जी, श्री सुधांशु त्रिवेदी जी, ओझा सर, श्री अखिलेंद्र मिश्र जी सहित अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों का समर्थन प्राप्त है। 

बुकिंग के लिए इन नंबरों पर करें कॉल

कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए 9968703366, 9810784859 नंबरों पर कॉल कर भक्त अपनी सीट बुक करवा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: कब और क्यों मनाया जाता है महाशिवरात्रि का त्योहार? यहां पढ़ें धार्मिक महत्व

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।