विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PhD पूरी करने को शरजील इमाम की मांग पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तिहाड़ जेल से मांगा जवाब

Published: Mon, 28 Sep 2026 12:44 PM (IST)

शरजील इमाम ने अपनी पीएचडी पूरी करने के लिए जेल में पेन ड्राइव से रिसर्च सामग्री एक्सेस करने हेतु कंप्यूटर ...और पढ़ें

दिल्ली हाई कोर्ट।

दिल्ली हाई कोर्ट।

HighLights

  1. शरजील इमाम ने पीएचडी पूरी करने को कंप्यूटर एक्सेस मांगा।

  2. दिल्ली हाई कोर्ट ने तिहाड़ जेल से जवाब तलब किया।

  3. इमाम 2020 से हिरासत में, पीएचडी अंतिम वर्ष में था।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पीएचडी पूरी करने के लिए जेल के अंदर पेन ड्राइव में मौजूद रिसर्च सामग्री को कंप्यूटर पर एक्सेस करने की अनुमति मांगने वाली 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट तिहाड़ जेल प्रशासन से जवाब मांगा है।

पीएचडी के अंतिम वर्ष में था शरजील

न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ ने मामले में जेल अधिकारियों को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। शरजील इमाम की ओर से पेश वकील अहमद इब्राहिम ने कोर्ट को बताया कि इमाम जनवरी 2020 से हिरासत में है और गिरफ्तारी के समय वह अपनी पीएचडी के अंतिम वर्ष में था।

उन्होंने बताया कि इमाम की पीएचडी का सिनाप्सिस यूजीसी और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) दोनों से अप्रूव हो चुका है।

उन्होंने कोर्ट से मांग की कि इमाम को जेल स्टाफ की निगरानी में, बिना इंटरनेट वाले कंप्यूटर पर पेन ड्राइव में रखे रिसर्च मटेरियल को देखने की अनुमति दी जाए, ताकि वह अपना शोध कार्य पूरा कर सके।

यह भी पढ़ें- 'पैसे के समझौते पर जमानत नहीं दी जा सकती', दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला