विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची महिला की हत्या, शालीमार बाग में मारी गोली

By Samse AlamEdited By: Kushagra Mishra
Published: Sat, 10 Jan 2026 11:54 AM (GMT+05:30)

दिल्ली के शालीमार बाग में आज सुबह एक महिला, रचना यादव, की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन साल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. शालीमार बाग में रचना यादव की गोली मारकर हत्या

  2. पति के मर्डर केस की मुख्य गवाह थीं रचना

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। शालीमार बाग थाना क्षेत्र आज सुबह करीब 11 बजे एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान रचना यादव के रूप में हुई है।जिनके पति की भी करीब तीन वर्ष पहले बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

अपने पति के केस को मजबूती से लड़ते हुए महिला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची थी। कुछ बदमाश अब तक पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे थे। जिन पर हत्या का शक जताया जा रहा है।

मृतका अपने पति के केस में मुख्य गवाह थी। शालीमार बाग थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की दो बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। दूसरी बेटी स्कूल में पढ़ाई करती है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में गंदे पानी की डरावनी सच्चाई, 2800 किमी पाइपलाइन 30 साल पुरानी; पूरा नेटवर्क सुधारने में लगेंगे 8 साल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।