पूर्वी दिल्ली के शकरपुर में सीवर लाइन के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं, लोग धूल और गड्ढों से जूझ रहे
पूर्वी दिल्ली के शकरपुर वार्ड में सीवर लाइन डालने के बाद सड़कों की मरम्मत न होने से लोग परेशान हैं। ...और पढ़ें
-1776794793291_m.webp)
शकरपुर वार्ड में सड़कों की जर्जर हालत लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र के शकरपुर वार्ड में सड़कों की जर्जर हालत लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। जल बोर्ड द्वारा सीवर लाइन डालने के लिए करीब पंद्रह दिन पहले कई गलियों में सड़क की खुदाई कराई गई थी, लेकिन काम पूरा होने के बाद सड़कों की ठीक से मरम्मत नहीं की गई। इसके चलते क्षेत्र में अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय निवासी हेमंत ने बताया कि गणेश नगर-दो और शकरपुर एक्सटेंशन की कई गलियों में सीवर लाइन डालने के बाद सड़क पर केवल मिट्टी और मलबा डालकर छोड़ दिया गया है। इससे गलियां उबड़-खाबड़ हो गई हैं और जगह-जगह ईंट, पत्थर व धूल फैली हुई है। लोगों को घरों से निकलने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत
उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। कई जगहों पर लोग फिसलकर गिर भी चुके हैं। वहीं, सड़क पर वाहनों के गुजरने से धूल का गुबार उठता है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से समस्या बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है ,ताकि उन्हें इस परेशानी से राहत मिल सके।
इस मामले में जलबोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि सीवर लाइन डालने के सड़के बराबर में लेवलिंग तक का काम विभाग होता है जो कि किया जा चुका है।
