विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली दंगों के आरोपी शाहरुख पठान ने कड़कड़डूमा कोर्ट से वापस ली अंतरिम जमानत अर्जी

Published: Sun, 06 Sep 2026 09:35 AM (IST)

उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के आरोपित शाहरुख पठान ने कड़कड़डूमा कोर्ट में दाखिल अपनी तीन दिन की अंतरिम जमानत अर्जी वापस ले ली है। उसने चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए मानवीय आधार पर यह जमानत मांगी थी।

शाहरुख पठान ने कोर्ट से वापस ली अंतरिम जमानत अर्जी।

शाहरुख पठान ने कोर्ट से वापस ली अंतरिम जमानत अर्जी।

HighLights

  1. शाहरुख पठान ने अपनी अंतरिम जमानत अर्जी वापस ली।

  2. चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए मांगी थी।

  3. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी ने मामले का निपटारा किया।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में न्यायिक हिरासत में बंद शाहरुख पठान ने कड़कड़डूमा कोर्ट में दाखिल तीन दिन की अंतरिम जमानत की अर्जी शनिवार को वापस ले ली। उसने चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए मानवीय आधार पर अंतरिम जमानत मांगी थी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश समीर बाजपेयी ने उसके अधिवक्ता की ओर से अर्जी वापस लेने की जानकारी दिए जाने के बाद मामले का निपटारा कर दिया।

3 दिन की अंतरिम जमानत का अनुरोध

शाहरुख पठान की ओर से अधिवक्ता अब्दुल गफ्फार ने अर्जी दाखिल कर बताया था कि उसकी चचेरी बहन की शादी 5 सितंबर को दिल्ली में हुई है। शादी में शामिल होने और परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों से मिलने के लिए तीन दिन की अंतरिम जमानत देने का अनुरोध किया गया था। दिल्ली पुलिस की ओर से विशेष लोक अभियोजक अनुज हांडा ने अर्जी पर जवाब दाखिल किया था।

शाहरुख पठान फरवरी 2020 में जाफराबाद थाने में दर्ज दंगा, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के मामले में न्यायिक हिरासत में है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान पिस्तौल लहराते हुए उसकी तस्वीर सामने आने के बाद वह सुर्खियों में आया था। इससे पहले 18 जुलाई को कोर्ट ने पिता की मृत्यु के बाद मां की इद्दत की अंतिम रस्म में शामिल होने के लिए उसे छह दिन की अंतरिम जमानत दी थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली दंगा आरोपी शाहरुख पठान की बढ़ीं मुश्किलें, जेल में कच्चे अंडे और अलग टीवी की अनुमति के खिलाफ कोर्ट में पुलिस की अर्जी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।