विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के शाहदरा MCD पार्किंग में लगी भीषण आग, 20 गाड़ियां जलकर खाक

Published: Sat, 07 Feb 2026 10:36 PM (IST)

शनिवार रात शाहदरा फ्लाईओवर के नीचे स्थित एमसीडी पार्किंग में भीषण आग लग गई। इस घटना में ट्रैफिक नियमों के ...और पढ़ें

शनिवार रात शाहदरा फ्लाईओवर के नीचे स्थित एमसीडी पार्किंग में भीषण आग लग गई। जागरण

शनिवार रात शाहदरा फ्लाईओवर के नीचे स्थित एमसीडी पार्किंग में भीषण आग लग गई। जागरण

HighLights

  1. शाहदरा एमसीडी पार्किंग में लगी भीषण आग।

  2. लगभग 20 जब्त गाड़ियां पूरी तरह जलकर राख।

  3. आग लगने का कारण अज्ञात, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। शनिवार रात करीब 9 बजे शाहदरा फ्लाईओवर के नीचे बने MCD पार्किंग में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि वहां खड़ी करीब 20 जब्त गाड़ियां पूरी तरह जल गईं। ऊंची-ऊंची लपटों और काले धुएं के गुबार से पूरे इलाके में दहशत फैल गई, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल बन गया।

यह वही MCD पार्किंग है जहां ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाली जब्त गाड़ियां रखी जाती हैं। आग अचानक रात करीब 9 बजे लगी। सूचना मिलते ही एक दर्जन से ज़्यादा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, और राहत कार्य देर रात तक जारी रहा।

WhatsApp Image 2026-02-07 at 10.24.51 PM

आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील पदार्थ को आग का कारण माना जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फ्लाईओवर के नीचे खुले में चल रही MCD पार्किंग और वहां खड़ी बड़ी संख्या में जब्त गाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। आग पर अब काबू पा लिया गया है और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में खिल रही धूप, तापमान में हो रही बढ़ोतरी; अगले हफ्ते मौसम साफ रहने का अनुमान