Delhi Weather: दिल्ली में खिल रही धूप, तापमान में हो रही बढ़ोतरी; अगले हफ्ते मौसम साफ रहने का अनुमान
दिल्ली में धूप खिलने से तापमान में वृद्धि हुई है। शनिवार को न्यूनतम 11.8°C और अधिकतम 25.1°C दर्ज किया गया, ...और पढ़ें
-1770483345450_m.webp)
दिल्ली में धूप खिलने के बाद तापमान में हो रही बढ़ोतरी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आसमान में धूप खिल रही है। इससे तापमान में भी वृद्धि हो रही है। शनिवार को न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक मौसम में बहुत अधिक बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। वहीं, दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है।
शुक्रवार की तरह शनिवार को भी आसमान साफ रहा। सुबह के समय हल्की धुंध रही लेकिन, दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो गया और पूरे दिन धूप निकली रही। शुक्रवार की तुलना में न्यूनतम और अधिकतम तापमान अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है।
बादल छाने की उम्मीद
वहीं, अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले सप्ताह आमतौर पर आसमान साफ रहेगा, सिर्फ नौ और 10 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाने की उम्मीद है।
राजधानी में शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 227 यानी खराब श्रेणी में दर्ज हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के समीर एप के अनुसार 38 प्रदूषण निगरानी केंद्रों में से 26 में एक्यूआइ खराब श्रेणी में और 12 मध्यम श्रेणी में रहा।
यह भी पढ़ें- संघ किसी सत्ता या शक्ति का भूखा नहीं है- मोहन भागवत
