पूर्वी दिल्ली में जाम का कोहराम: सेवाधाम रोड पर अतिक्रमण हटवाने की मांग तेज, पुलिस-निगम चुप
पूर्वी दिल्ली के सेवाधाम रोड पर मंडोली और सबोली गांव के लोग अतिक्रमण व भारी वाहनों के कारण रोजाना भीषण ...और पढ़ें
-1774285969962_m.webp)
जीटी रोड शाहदरा में अतिक्रमण के चलते अक्सर लगता है जाम। जागरण
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। सेवाधाम रोड मंडोली व सबोली गांव के लिए मुख्य मार्ग है। रोड पर दुकानदारों व रेहड़ी वालों के अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई है। यहां के स्थानीय लोग रोजाना जाम से जूझ रहे हैं। यह रोड दिल्ली को उत्तर प्रदेश से जोड़ती है। जाम का दूसरा बड़ा कारण यहां पर भारी वाहन हैं। स्थानीय लोगों की इस समस्या से पार्षद, विधायक से लेकर सांसद तक अच्छे से वाकिफ हैं। लेकिन कोई कुछ करने को तैयार नहीं हैं।
मंडोली गांव निवासी बिजेंद्र त्यागी ने कहा कि सेवाधाम रोड यहां के लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या है। मंडोली चुंगी से लेकर मंडोली औद्योगिक क्षेत्र तक करीब तीन किलोमीटर तक जाम रहता है। सडक के दोनों तरफ रेहड़ी वाले खड़े रहते हैं, अवैध रूप से लोग वाहनों को खड़ा करते हैं। नो एंट्री खुलने पर भारी वाहनों की लाइन लगी रहती है, स्थानीय लोग जाम में फंसे रहते हैं। सड़क पर एक भी पुलिसकर्मी नहीं होता है।
सांसद ने चौड़ीकरण की थी बात
स्थानीय लोगों ने बताया कि सांसद मनोज तिवारी ने लोकसभा चुनाव के दौरान सेवाधाम रोड के चौड़ीकरण की बात की थी। लोगों को उम्मीद थी कि सड़क के चौड़ी होने से यहां के जाम से मुक्ति मिलेगी। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। स्थानीय लोग अभी भी जाम से जूझ रहे हैं। सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधियों से लोगों ने मांग कि जब तक वह सड़क को चौड़ा नहीं कर रहे हैं, तब तक वह सड़क पर होने वाले अतिक्रमण को हटवा दें।
कई बार यातायात पुलिस से अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा गया है। पुलिस अपनी जिम्मेदारी को ठीक से नहीं निभाती है। निगम भी कुछ करने को तैयार नहीं है। आम लोगों को रोजाना जाम से जूझना पड़ता है।
-चौधरी सुरेंद्र, विधायक गोकलपुरी
यह भी पढ़ें: गौतमबुद्ध नगर में गहराता भूजल संकट, अवैध प्लांट सुखा रहे धरती की कोख
