विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के नए पुलिस कमिश्रर होंगे सीनियर IPS अफसर बालाजी श्रीवास्तव, बुधवार को संभालेंगे पदभार

By Mangal YadavEdited By:
Published: Tue, 29 Jun 2021 04:22 PM (IST)

Delhi Police आईपीएस बालाजी श्रीवास्तव दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त(पुलिस कमिश्नर) होंगे। वह 1988 बैच के आईपीएस हैं। इस संबंध ...और पढ़ें

दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त होंगे सीनियर IPS अफसर बालाजी श्रीवास्तव
दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त होंगे सीनियर IPS अफसर बालाजी श्रीवास्तव

नई दिल्ली [राकेश कुमार सिंह]। नई दिल्ली यूटी कैडर के 1988 बैच के वरिष्ठ आइपीएस बालाजी श्रीवास्तव को दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त (पुलिस कमिश्नर) बनाया गया है। वे वर्तमान में विशेष आयुक्त विजिलेंस पद पर तैनात हैं। गृहमंत्रालय द्वारा जारी आदेश में उन्हें आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। बुधवार को बालाजी कार्यभार संभालेंगे। वे दिल्ली पुलिस के 23वें आयुक्त होंगे। मार्च 2024 तक उनका कार्यकाल रहेगा। बालाजी दूसरे ऐसे आयुक्त हैं जिन्हें मंत्रालय ने पहले अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। हालांकि इससे किसी भी तरह के प्रशासनिक फैसले लेने पर रोक नहीं रहेगी। वह खुलकर दिल्ली पुलिस की बेहतरी के लिए सभी तरह के फैसले ले सकेंगे।

इनसे पहले एसएन श्रीवास्तव को भी मंत्रालय ने आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार ही सौंपा था। सेवानिवृत्ति से डेढ़ माह पहले उन्हें पूर्ण पदभार दिया था। वह आयुक्त के तौर पर सिर्फ 16 महीने ही रहे। आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने दिल्ली पुलिस में बेहतर काम किया। कोराेना काल में पुलिस की एक अलग छवि बनी। दिल्ली दंगों के मामले में भी बेहतर आरोप पत्र तैयार कराया। किसान आंदोलन को सूझबूझ से संभाला। माना जा रहा था कि बेहतर काम के कारण एसएन श्रीवास्तव को सेवा विस्तार मिल सकता था। मंगलवार दोपहर तक यही कयास लगाया जा रहा था, लेकिन शाम को मंत्रालय ने आदेश जारी कर सभी तरह की अटकलों पर विराम लगा दिया।

मौजूदा पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव बुधवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। एसएन श्रीवास्तव ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के बाद 1 मार्च, 2020 को पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था। तीस जून को एसएन श्रीवास्तव के रिटायर होने से पहले कई आईपीएस अफसर दिल्ली पुलिस कमिश्नर पद की दौड़ में थे लेकिन फाइनल बाजी बालाजी श्रीवास्तव के हाथ लगी। अब वह दिल्ली पुलिस के चीफ होंगे। 

पुडुचेरी में डीजीपी पद पर रह चुके हैं बालाजी श्रीवास्तव

बालाजी श्रीवास्तव पहले पुडुचेरी के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) थे और वर्तमान में विशेष पुलिस आयुक्त (सतर्कता) हैं। बालाजी श्रीवास्तव जनवरी 2021 में पुडुचेरी से ट्रांसफर होकर दिल्ली आए थे। उन्होंने मिजोरम के महानिदेशक और दिल्ली में आर्थिक अपराध शाखा के प्रमुख के रूप में भी काम किया है।

ये भी पढ़ेंः जानिए कौन हैं दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बालाजी श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश से है खास रिश्ता