विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज दिल्ली SEM कोर्ट में पेश होंगे सौरव दास और आशुतोष रांका, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Published: Fri, 23 Oct 2026 09:39 AM (IST)

कॉकरोच जनता पार्टी के सहसंयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को आज मंदिर मार्ग स्थित स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश होना होगा।

सौरव दास और आशुतोष रांका। AI जनरेटेड इमेज

सौरव दास और आशुतोष रांका। AI जनरेटेड इमेज

HighLights

  1. सौरव दास और आशुतोष रांका की कोर्ट में पेशी।

  2. जमानतियों के दस्तावेजों का होगा सत्यापन।

  3. सात दिन जेल के बाद मिली थी जमानत।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सहसंयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका समेत इन्हें जमानत देने वाले दो जमानतियों को आज मंदिर मार्ग स्थित स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।

सौरव दास की उनके गाजियाबाद में रहने वाले एक दोस्त ने जमानत दी है। वह बच्चों का एक एनजीओ चलाते हैं और किसी प्राइवेट कॉलेज में प्रोफेशर भी है।

उधर, आशुतोष रांका को उनकी पत्नी ने जमानत दी है। वह बनारस की रहने वाली है लेकिन बेंगलुरु में एक मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी करती है। दोनों के दस्तावेज के सत्यापन होने हैं इसलिए चोरों को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है। सात दिनों तक जेल काटने के बाद दोनों बुधवार को जेल से बाहर निकले हैं। आगे इन्हें फिर कोर्ट की तारीख पर पेश होना होगा।

यह भी पढ़ें- पेपर लीक से आंदोलन शुरू करने वाली CJP ने छात्रों के मुद्दे पर साधी चुप्पी, सौरभ दास बोले- 'वोट चोरी' बड़ा मामला