विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंडिया गेट पर मार्च: सौरभ भारद्वाज को उल्टा टांगकर ले गई दिल्ली पुलिस, वीडियो वायरल होने पर भड़के केजरीवाल

Published: Sun, 04 Oct 2026 06:07 PM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2026 06:09 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इंडिया गेट पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और महिला पत्रकारों से बदसलूकी के ...और पढ़ें

HighLights

  1. आप नेताओं ने इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन किया।

  2. सौरभ भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया।

  3. केजरीवाल ने घटना को चौंकाने वाला बताया, मोदी पर साधा निशाना।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया गेट से जंतर-मंतर की ओर रविवार को निकलने वाले मार्च में आप कई नेता शामिल हुए थे। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महिला पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी के आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किया गया था।

इस दौरान पुलिस ने तमाम नेताओं को हिरासत में ले लिया, उन्हें गाड़ियों में भरकर ले जाया गया और किसी को भी आगे बढ़ने नहीं दिया। पूरे इलाके में पुलिस का कड़ा पहरा था।

दिल्ली पुलिस ने मुझे उल्टा लटकाया: सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि इंडिया गेट पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें उल्टा लटका दिया ताकि कैमरों में उनका चेहरा न आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “ये हवा में मेरे जूते हैं। आज इंडिया गेट पर दिल्ली पुलिस ने मुझे उल्टा कर दिया ताकि कैमरों में मेरा चेहरा कैद न हो सके।” इस दौरान कई अन्य नेता और कार्यकर्ता भी हिरासत में लिए गए।

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “यह बिल्कुल चौंकाने वाली बात है। मोदी जी ने हिटलर को भी पीछे छोड़ दिया।” प्रदर्शन मुख्य रूप से चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और हालिया घटनाओं में पुलिस के रवैये के विरोध में था।

यह भी पढ़ें- 54 गुना तक बढ़ा दिल्ली का आरक्षित वन क्षेत्र, अब रिज की 5363 हेक्टेयर जमीन को कानूनी सुरक्षा