विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली सरकार को घेरते वक्त खुद गलती कर बैठे AAP नेता सौरभ भारद्वाज, पकड़े जाने पर हुए ट्रोल; फिर ऐसे किया कमबैक

Published: Mon, 26 Oct 2026 04:12 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने किताब घोटाले का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर ...और पढ़ें

सौरभ भारद्वाज ने स्पेलिंग मिस्टेक पर हुए ट्रोल

सौरभ भारद्वाज ने स्पेलिंग मिस्टेक पर हुए ट्रोल

HighLights

  1. सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर किताब घोटाले का आरोप लगाया।

  2. सोशल मीडिया पोस्ट में स्पेलिंग गलतियों के कारण खुद ट्रोल हुए।

  3. उन्होंने अपनी गलती मानी, बीजेपी मंत्री से सवाल पूछने को कहा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज सोशल मीडिया पर दिल्ली सरकार के खिलाफ हमला बोल रहे थे। हालांकि उनकी छोटी सी गलती की वजह से इस हमले का असर उलटा उन पर देखने को मिला।

दरअसल सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए दिल्ली सरकार पर किताब घोटाले का आरोप लगाया। लेकिन उनके इस पोस्ट में कई स्पेलिंग गलत होने की वजह से वह खुद ट्रोल हो गए।

सौरभ भारद्वाज की गलतियों को यूजर ने पकड़ा

सौरभ भारद्वाज ने 25 अक्टूबर को एक्स पर अंग्रेजी में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कुछ शब्दों की स्पेलिंग गलत लिखी थी। उनकी इन गलतियों को एक सोशल मीडिया यूजर ने पकड़ कर उलटा उन्हें ही टैग कर दिया।

 सौरभ भारद्वाज के पोस्ट पर यूजर ने रिप्लाई करते हुए कहा कि सर 'PENELTY' नहीं बल्कि 'PENALTY' होता है। इसके अलावा 'MINSITER' नहीं बल्कि 'MINISTER' होता है। यूजर ने आम आदमी पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री की स्पेलिंग खुद इतनी गलत है।

यूजर के सवाल पर सौरभा भारद्वाज का रिप्लाई

यूजर द्वारा गलती के बारे में सवाल पूछने पर सौरभ भारद्वाज ने अपनी गलती मानते हुए मजाकिया रिप्लाई किया। उन्होंने कहा कि हां मैं मानता हूं कि मुझसे स्कूल के समय से ही स्पेलिंग की गलतियां होती रही हैं। काश 40 साल पहले भी आम आदमी पार्टी सत्ता में होती।

 आप नेता ने सोशल मीडिया यूजर के सवाल का जवाब देते हुए कहा,आपको मेरे पोस्ट में स्पेलिंग की गलतियां मिली हैं और मैं उन गलतियों को स्वीकारता हूं। अब आप कृपया कर के मेरे पोस्ट में उठाए गए कुछ अहम सवालों को बीजेपी के शिक्षा मंत्री से पूछें। उन्होंने भी सोशल मीडिया यूजर से एक सवाल पूछते हुए पोस्ट किया कि क्या आपको नहीं लगता कि दिल्ली सरकार को पाठ्यपुस्तकों के टेंडर से जुड़े इन सवालों का जवाब देना चाहिए।

आम आदमी पार्टी के गंभीर आरोप

बता दें कि सौरभ भारद्वाज ने रेखा गुप्ता सरकार पर स्कूलों की किताब की खरीदारी में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि किताब बनाने के लिए खराब पन्ने का इस्तेमाल किया गया है।

साथ ही उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर सब सही है तो कागज की गुणवत्ता जांच के लिए किसी प्रतिष्ठित लैब में सैंपल क्यों भेजा नहीं जा रहा जा रहा?। हालांकि रेखा गुप्ता सरकार की ओर से इन सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-पटना से बेंगलुरु तक बीजेपी का प्रदर्शन, 'बाप' वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग

यह भी पढ़ें- 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे ये बड़े नियम, 50% WFH और BS-4 वाहन से निर्माण तक पर रोक; पढ़ें हर डिटेल