सत्यवती कॉलेज में DUSU चुनाव को लेकर खूनी संघर्ष: दो गुटों में झड़प, दो गाड़ियों में तोड़फोड़
सत्यवती कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के चलते छात्रों के दो गुटों में झड़प हुई, जिसमें दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
सत्यवती कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों में झड़प हुई।
विवाद के दौरान दो गाड़ियों में तोड़फोड़, पुलिस ने जांच शुरू की।
गोली चलने की अफवाहों का पुलिस ने खंडन किया, मामला दर्ज।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। सत्यवती कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर मंगलवार देर रात छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। विवाद बढ़ने पर छात्रों ने वजीरपुर गांव के पास हंगामा करते हुए दो गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी।
सूत्रों ने बताया गोली भी चली लेकिन पुलिस इनकार किया। घटना की सूचना मिलते ही भारत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक झगड़े में शामिल छात्र वहां से फरार हो चुके थे।
पुलिस के अनुसार, घटना में सत्यवती कॉलेज के छात्र अंश (19) और भविष्य चौधरी (19) के बीच झगड़े की बात सामने आई है। मौके पर दो क्षतिग्रस्त वाहन मिले।
छात्रसंघ चुनाव को लेकर शुरू हुआ विवाद!
मामले की सूचना मिलने के बाद क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों छात्रों के मेडिकल परीक्षण (एमएलसी) भी कराए हैं।
प्रारंभिक जांच में विवाद का संबंध छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों के बीच चल रही तनातनी से बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर झगड़े में शामिल अन्य छात्रों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
