DUSU चुनावों में राजनीतिक दखलंदाजी के खिलाफ छात्रा ने खटखटाया दिल्ली HC का दरवाजा
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनावों में राजनीतिक पार्टियों के दखल के खिलाफ एक छात्रा ने दिल्ली हाई कोर्ट में ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
HighLights
डूसू चुनावों में राजनीतिक दखलंदाजी पर याचिका दायर।
छात्रा ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
लिंगदोह कमेटी नियमों के उल्लंघन का आरोप।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनावों में लिंगदोह कमेटी के नियमों का उल्लंघन कर राजनीतिक पार्टियों के दखल देने के खिलाफ एक छात्रा ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
मंगलवार को इस मामले का उल्लेख मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय व न्यायमूर्ति तेजस कारिया की पीठ के समक्ष किया गया।
'डीयू सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को लागू कराने में नाकाम'
अदालत ने याचिका को स्वीकार करते हुए मामले को बुधवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का आदेश दिया। याचिका में कहा गया है कि लिंगदोह कमेटी के नियमों में राजनीतिक पार्टियों के शामिल न होने की बात कही गई है।
याचिकाकर्ता छात्रा विजेता ने आरोप लगाया गया है कि डीयू, छात्र चुनावों को राजनीतिक पार्टियों के असर से मुक्त रखने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को लागू करने में नाकाम रही है।
