ध्यान दें! सराय काले खां से आश्रम तक भीषण जाम, रिंग रोड पर वाहन खराब होने से एक लेन ठप
दक्षिणी दिल्ली में रिंग रोड पर सराय काले खां से आश्रम मार्ग पर एक भारी वाहन खराब होने से यातायात ...और पढ़ें

रिंग रोड पर सराय काले खां से आश्रम की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम। AI जनरेटेड
HighLights
सराय काले खां से आश्रम मार्ग पर यातायात बाधित।
भारी माल वाहक वाहन खराब होने से एक लेन बंद।
यातायात पुलिस मौके पर, वाहन हटाने का प्रयास जारी।
जागरण संवाददाता, दक्षिण दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में रिंग रोड पर सराय काले खां से आश्रम की ओर जाने वाले मार्ग पर शनिवार सुबह भारी माल वाहक वाहन (एचटीवी) खराब होने से यातायात प्रभावित हो गया। वाहन के खराब होने के कारण सड़क की एक लेन पूरी तरह बंद हो गई।
यातायात पुलिस के अनुसार, भारी वाहन पर अधिक भार होने के कारण क्रेन की मदद से उसे तत्काल हटाया नहीं जा सका। वाहन को सुबह 10 बजे के बाद हटाए जाने की संभावना जताई गई।
एक लेन पूरी तरह ठप
दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि मौके पर यातायात पुलिसकर्मी मौजूद हैं और यातायात को सुचारु रखने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, एक लेन बंद होने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
