विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी दिल्ली के संजय झील इलाके में दो दोस्तों पर चाकू से हमला, एक की मौत और दूसरा घायल

Published: Thu, 19 Feb 2026 09:13 PM (IST)

संजय झील में बुधवार रात एक युवक विक्रम चौधरी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका दोस्त अकील ...और पढ़ें

संजय झील में वारदात स्थल पर जांच करती पुलिस टीम :जागरण

संजय झील में वारदात स्थल पर जांच करती पुलिस टीम :जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। संजय झील इलाके में बुधवार रात एक युवक की चाकू से वार करके हत्या कर दी गई। युवक का दोस्त भी गंभीर रूप से घायल है। आशंका है कि लूट का विरोध करने पर हत्या की गई है। मृतक की पहचान विक्रम चौधरी उर्फ लुक्खा के रूप में हुई है।

घायल अकील को एक राहगीर ने एलबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पांडव नगर थाना पुलिस ने हत्या व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। एफएसएल व क्राइम टीम ने साक्ष्य जमा किए हैं।

विक्रम अपने परिवार के साथ शशि गार्डन की झुग्गियों में किराये पर रहते थे। परिवार में पत्नी कंचन व चार बच्चे हैं। वह पेशे से कामगार थे। कंचन ने बताया कि बुधवार शाम को विक्रम काम पर से घर लौटे। वह रोजाना अपने दोस्त अकील के साथ संजय झील जाते थे। रात तक जब वह नहीं लौटे तो उन्होंने पति को तलाश किया, लेकिन वह मिले नहीं।

टॉयलेट में खून से लथपथ मिली लाश

बृहस्पतिवार को करीब 10 बजे एक स्थानीय व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि उनके पति का शव खून से लथपथ हालत में संजय झील में शौचालय के पास पड़ा हुआ है। वह मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि उनके पति की किसी से रंजिश नहीं थी। आशंका व्यक्त की कि लूट के इरादे से उनके पति की हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार घायल अकील की हालत में सुधार आने के बाद उसका बयान दर्ज किया जाएगा।

जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि बुधवार रात को एक राहगीर ने एक व्यक्ति को घायल हालत में एलबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। व्यक्ति की जांघ में चाकू लगे थे। वारदात में किसने अंजाम दिया है। इसका पता लगाया जा रहा है। घायल से पूछताछ की जाएगी। थाना पुलिस व स्पेशल स्टाफ की टीम को आरोपितों की धरपकड़ में लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में कर्ज चुकाने के लिए भांजे ने की मौसी की निर्मम हत्या, दोस्त भी गिरफ्तार