सलमान खान की याचिका पर दिल्ली HC का नोटिस, ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ फिल्म विवाद में बढ़ी कानूनी हलचल
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी' को लेकर नोटिस ...और पढ़ें

सलमान खान ने फिल्म ‘काला हिरण’ पर लगाई रोक की मांग। फाइल फोटो
HighLights
सलमान खान ने 'काला हिरण' फिल्म पर याचिका दायर की।
दिल्ली हाईकोर्ट ने व्यक्तित्व अधिकारों के उल्लंघन पर नोटिस दिया।
मामले की अगली सुनवाई 19 जून को निर्धारित की गई।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान द्वारा दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। यह याचिका कथित तौर पर आने वाली फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ से जुड़ी है, जिसमें अभिनेता ने अपनी व्यक्तित्व अधिकारों (पर्सनैलिटी राइट्स) के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
सलमान खान की ओर से अदालत में दलील दी गई है कि फिल्म के पोस्टरों और प्रचार सामग्री में एक ऐसे किरदार को दिखाया गया है, जिसका हुलिया उनसे काफी हद तक मेल खाता है और उसे सलमान खान की तरह ही हाथ में मिलता जुलता ब्रेसलेट पहने भी दिखाया गया है।
याचिका में यह भी कहा गया है कि संबंधित किरदार को अभिनेता की पहचान से जोड़ने की कोशिश की गई है, जबकि इसमें उनके नाम या अनुमति का कोई औपचारिक उपयोग नहीं किया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर संबंधित पक्षों से जवाब तलब किया है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई 19 जून को निर्धारित की है।
यह भी पढ़ें- CBSE सत्यापन पोर्टल फिर से खोलने पर तत्काल निर्देश जारी करने से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार
यह भी पढ़ें- 'पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने वाली महिला को नहीं मिलेगी फैमिली पेंशन', पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का अहम फैसला
