विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Ministers Salary Hike 2021: दिल्ली सरकार के मंत्रियों का वेतन 98,000 रुपये बढ़ेगा, जानिये- मुख्यमंत्री को कितने मिलेंगे

By Jp YadavEdited By:
Published: Mon, 09 Aug 2021 10:24 AM (IST)

Delhi Ministers Salary Hike 2021 केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के मंत्रियों का वेतन 72000 ...और पढ़ें

Delhi Ministers Salary Hike 2021: दिल्ली सरकार के मंत्रियों का वेतन 98,000 रुपये बढ़ेगा , जानिये- मुख्यमंत्री को कितने मिलेंगे
Delhi Ministers Salary Hike 2021: दिल्ली सरकार के मंत्रियों का वेतन 98,000 रुपये बढ़ेगा , जानिये- मुख्यमंत्री को कितने मिलेंगे

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के मंत्रियों का वेतन 72,000 रुपये से बढ़ाकर एक लाख 70,000 करने का प्रस्ताव दिया है। इसे दिल्ली कैबिनेट ने भी मंजूरी दे दी है। इसी तरह दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष, विधानसभा में मुख्य सचेतक व विपक्ष के नेता को भी यही वेतन मिलेगा। इस प्रस्ताव के अनुसार दिल्ली सरकार के मंत्रियों का मूल वेतन बीस हजार रुपये है, जिसे बढ़ाकर 60 हजार रुपये किया गया है। प्रतिदिन मिलने वाला भत्ता एक हजार से बढ़ाकर 1,500 रुपये किया गया है। विधान सभा क्षेत्र संबंधी भत्ते को 18 हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है। सचिव रखने के लिए पचीस हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है व दस हजार रुपये का अतिरिक्त भत्ता दिया गया है। इस प्रकार मंत्रियों का कुल वेतन एक लाख 70 हजार हो जाएगा।

घूमने के लिए प्रतिवर्ष एक लाख रुपये मिलेंगे

मंत्रियों को परिवार सहित देश में घूमने के लिए प्रतिवर्ष एक लाख रुपये की राशि मिलेगी। दो डाटा इंट्री आपरेटर रखने के लिए 30 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। गाड़ी खरीदने के लिए 12 लाख रुपये एडवांस राशि दी जाएगी। इस प्रस्ताव को गृह मंत्रालय से मार्च 2020 में अनुमति मिल गई थी, लेकिन कोरोना के कारण दिल्ली सरकार ने इसे अनुमति नहीं दी थी।

बता दें कि हाल ही में दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली के विधायकों का वेतन 90 हजार रुपये रुपये प्रतिमाह करने की अनुमति दी है। विधायकों को भी देश में परिवार सहित घूमने के लिए एक लाख रुपये की राशि मिलेगी। विधायकों के वेतन में वर्ष 2011 के बाद कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। गौरतलब है कि दिल्ली के विधायकों की सैलरी बढ़ाने की भी तैयारी है, इसका भी प्रस्ताव पास हो गया है। आने वाले समय में इसका असर भी देखने को मिल सकता है।