साईं मंदिर का स्थापना दिवस मनाया
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली: श्री यमुना साईं सेवा समिति द्वारा वरहा नागा साईं मंदिर, लोहा पुल
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Apr 2018 11:22 PM (IST)Updated: Mon, 16 Apr 2018 11:22 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली: श्री यमुना साईं सेवा समिति द्वारा वरहा नागा साईं मंदिर, लोहा पुल, यमुना खादर, शास्त्री पार्क में 25 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर पालकी यात्रा निकाली गई और साईं भजन संध्या के अलावा भंडारे का भी आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल के अलावा पूर्व पार्षद सुरेंद्र शर्मा, कांग्रेस नेता विजेंद्र जैन, जगदीश प्रसाद, शंभू छाबड़ा, संजीव जैन, अमित कनौडिया, भारती राणा, प्रवीन गुप्ता, विजय नागर, सोनू कश्यप, अशोक तिवारी और रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें