सफदरजंग अस्पताल में शुरू हुई देश की पहली क्रिटिकल केयर फॉलो-अप क्लिनिक, ऑनलाइन मिलेगी परामर्श की सुविधा
सफदरजंग अस्पताल देश की पहली क्रिटिकल केयर फॉलो-अप क्लिनिक शुरू कर रहा है। यह पहल आईसीयू से ठीक हुए मरीजों ...और पढ़ें

सफदरजंग अस्पताल में देश की पहली क्रिटिकल केयर क्लिनिक (फॉलोअप) आरंभ होने जा रही है।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल आरंभ होने जा रही है। अस्पताल में देश की पहली क्रिटिकल केयर क्लिनिक (फॉलोअप) आरंभ होने जा रही है। इसके माध्यम से आइसीयू से ठीक होकर घर लौट चुके मरीजों और उनके परिजनों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श की सुविधा मिलेगी। यह सेवा ई-संजीवनी ओपीडी पोर्टल पर उपलब्ध होगी।
इस क्लिनिक का उद्घाटन शनिवार को अस्पताल के निदेशक डा. संदीप बंसल डायरेक्टर मीटिंग रूम में करेंगे। इस आनलाइन क्लिनिक का उद्देश्य आइसीयू से छुट्टी मिलने के बाद मरीजों में होने वाली जटिलताओं और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए नियमित चिकित्सकीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
ई-संजीवनी पोर्टल पर यह फालोअप क्लिनिक हर सप्ताह मंगलवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक संचालित किया जाएगा। मरीज सफदरजंग अस्पताल के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श ले सकेंगे। विशेषज्ञों के अनुसार यह पहल देश में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत करेगी और हजारों आइसीयू सर्वाइवर्स को समय पर विशेषज्ञ सलाह मिल सकेगी।
