Move to Jagran APP

मतदाताओं के नाम दर्ज करवाएगा संघ

राजधानी दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मतदाताओं के बीच यह अफवाह फैलाई जा रही है कि उनका नाम मतदाता सूची से कट गया है, इससे मतदाता और चुनाव अधिकारी दोनों परेशान हैं। इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम शामिल कराने की कमान संभाल ली है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर टीम बनाई गई है। इसके लिए हर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं कोहजारों फार्म उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके लिए पूर्वी विभाग में संघ के पदाधिकारियों की भाजपा नेताओं के साथ बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 08:38 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 08:38 PM (IST)
मतदाताओं के नाम दर्ज करवाएगा संघ

सुधीर कुमार, पूर्वी दिल्ली

loksabha election banner

राजधानी दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मतदाताओं के बीच यह अफवाह फैलाई जा रही है कि उनका नाम मतदाता सूची से कट गया है, इससे मतदाता और चुनाव अधिकारी दोनों परेशान हैं। इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम शामिल कराने की कमान संभाल ली है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर टीम बनाई गई है। इसके लिए हर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं कोहजारों फार्म उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके लिए पूर्वी विभाग में संघ के पदाधिकारियों की भाजपा नेताओं के साथ बैठक हुई।

संघ के नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार स्वयंसेवक और भाजपा कार्यकर्ता मिलकर राजधानी के सभी हिस्सों में मतदाताओं के नाम दर्ज करवाने के लिए रविवार से अभियान शुरू करेंगे। संघ के एक विभाग में ढाई से तीन हजार टीमें बनाई गई हैं। एक टीम में 32 लोग शामिल किए गए हैं। टीम के सदस्य मतदाता सूची के साथ-साथ लैपटॉप से भी लैस होंगे, जिससे वह मौके पर ही जांच कर सकेंगे कि लोगों के नाम मतदाता सूची में हैं या नहीं। जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, उसे दर्ज करवाने के लिए संबंधित दस्तावेजों के साथ फार्म भरवाएंगे और जिला प्रशासन स्थित मतदाता केंद्रों में इसे जमा कराएंगे। जहां जरूरत होगी वहां ऑनलाइन फार्म भरवाए जाएंगे। भाजपा के एक नेता ने बताया कि इस योजना के तहत 15 दिनों तक अभियान चलेगा। भाजपा व संघ के कार्यकर्ता सभी घरों में जाएंगे और लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाएंगे। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं बचे, जिसका नाम मतदाता सूची में न हो। यहां तक कि जो लोग बेघर हैं उनके नाम भी मतदाता सूची में शामिल करवाया जाएगा।

पार्टी के एक अन्य नेता बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें यह बताया जा रहा है कि आपका नाम वोटर लिस्ट से कट गया है। संघ व भाजपा के इस अभियान से उन लोगों को करारा जवाब दिया जाएगा। घर-घर जाकर लोगों को मतदाता सूची दिखाई जाएगी कि उनके घर के किन सदस्यों के नाम मतदाता सूची में हैं और किनके नहीं। उन्होंने कहा कि इस अभियान से दिल्ली के उन सभी निवासियों को फायदा होगा, जिनके नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। इसके अलावा जिन लोगों को भ्रमित किया जा रहा है वह भी आश्वस्त हो जाएंगे कि उनका नाम मतदाता सूची से नहीं कटा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.