विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहिणी में हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Published: Wed, 14 Oct 2026 10:15 AM (IST)

रोहिणी जिला पुलिस की एसटीएफ ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

रोहिणी में हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ ( एआई इमेज)

रोहिणी में हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ ( एआई इमेज)

HighLights

  1. रोहिणी पुलिस एसटीएफ ने अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश किया।

  2. तीन आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद।

  3. विक्की हड्डल गिरोह से संबंध, दो वाहन भी जब्त किए गए।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। रोहिणी जिला पुलिस की एसटीएफ ने अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

इनके कब्जे से चार पिस्तौल, एक देसी कट्टा, .32 बोर का रिवाल्वर, 52 कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने हथियारों की आपूर्ति में इस्तेमाल फोर्ड एंडेवर और महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन कार भी जब्त की हैं।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को केएनके मार्ग थाने में बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

इस मामले में राहुल ग्रेवाल उर्फ पिंकू और आकाश को फोर्ड एंडेवर, दो पिस्तौल और सात कारतूस के साथ पकड़ा गया था। जांच के दौरान दोनों के संबंध विक्की हड्डल गिरोह से सामने आए।

पूछताछ में उन्होंने हथियार आपूर्तिकर्ता के रूप में प्रवेश उर्फ प्रिंस का नाम बताया। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने बुद्ध विहार निवासी प्रवेश उर्फ प्रिंस (25) को महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन से हथियार पहुंचाने के दौरान गिरफ्तार किया।

जांच जारी

उसके कब्जे से दो पिस्तौल, एक रिवाल्वर, एक देसी कट्टा, 45 कारतूस और चाकू मिला। हथियारों पर भारतीय आयुध निर्माण की मुहर थी, जबकि उनके सीरियल नंबर मिटाए गए थे।

इस संबंध में बुद्ध विहार थाने में अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रवेश पहले भी तीन आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस हथियार आपूर्ति नेटवर्क की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- आगरा में ऑपरेशन कायाकल्प की हकीकत: 'अर्श' वाले विचार हवाहवाई, बदहाल स्कूलों में फर्श पर पढ़ रहे नौनिहाल