दिल्ली के मंदिर मार्ग में RBI के रिटायर्ड कर्मचारी की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच
नई दिल्ली के मंदिर मार्ग इलाके में आरबीआई के सेवानिवृत्त कर्मचारी माधव राम की गला रेतकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

आरबीआई के रिटायर्ड कर्मचारी की गला रेतकर हत्या।
HighLights
नई दिल्ली के मंदिर मार्ग में आरबीआई कर्मचारी की हत्या।
माधव राम की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी।
संदिग्ध ने 3000 रुपये मांगे थे, सीसीटीवी खंगाले जा रहे।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नई दिल्ली जिले के अति सुरक्षित मंदिर मार्ग इलाके में एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान माधव राम के रूप में हुई है। वह आरबीआइ के सेवानिवृत कर्मचारी थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है। मंदिर मार्ग थाने में हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, माधव राम अपने परिवार के साथ अंध महाविद्यालय, पंचकुइयां मार्ग के पास रहते थे। परिवार में पत्नी ऊषा, बेटा सिद्धांत और दो बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। रविवार शाम करीब 5.30 बजे मंदिर मार्ग थाने में वारदात की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में भेज दिया
वहीं, गंभीर रूप से घायल माधव राम को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में भेज दिया। सूत्रों की मानें तो वारदात से पहले एक व्यक्ति को मृतक के घर के आसपास देखा गया था। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
माधव राम के नजदीकी रिश्तेदार ने बताया कि वह आरबीआई से सेवानिवृत थे। रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे प्रकाश नाम का एक इलेक्ट्रीशियन माधव राम से मिलने के आया तो उन्होंने कमरे में माधव को मृत अवस्था में पाया। जिसके बाद शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी।
पुलिस पूछताछ कर संदिग्ध लोगों की लिस्ट तैयार कर रही
सूत्रों की मानें तो वारदात से पहले इलाके में ही रहने वाला माधव का जानकार उनसे मिलने के लिए आया था। उसने तीन हजार रुपए धार मांगे थे। फिलहाल पुलिस पीड़ित परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर संदिग्ध लोगों की लिस्ट तैयार कर रही है।
