रेजिडेंट डॉक्टरों ने काली पंट्टी बांध कर किया काम
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) बिल के खिलाफ केंद्र व दिल्ली सरकार के
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Feb 2018 10:41 PM (IST)Updated: Mon, 19 Feb 2018 10:41 PM (IST)
नई दिल्ली : राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) बिल के खिलाफ केंद्र व दिल्ली सरकार के अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों ने हाथ पर काली पंट्टी बांधकर काम किया। इसके अलावा फोर्डा (फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन) के पदाधिकारियोंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव से मुलाकात कर अपनी मांग रखी। वे बिल में संशोधन की मांग कर रहे हैं।
रेजिडेंट डॉक्टरों का आरोप है कि आयोग के गठन से मेडिकल शिक्षा में निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा वे आयुष के डॉक्टरों को प्रशिक्षण देने के लिए ब्रिज कोर्स का प्रस्ताव से रेजिडेंट डॉक्टर नाखुश हैं। यही वजह है कि वे एनएमसी बिल का विरोध कर रहे हैं। (राज्य ब्यूरो)
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें