विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

“हाईस्पीड रेल कॉरिडोर से दिल्ली बनेगी विकास की धुरी”, बजट 2026 पर सीएम रेखा गुप्ता ने की केंद्र सरकार की तारीफ

Published: Sun, 01 Feb 2026 02:33 PM (IST)

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय बजट 2026 की सराहना की है, इसे विकसित भारत के संकल्प को साकार ...और पढ़ें

केंद्रीय बजट 2026 जारी करने पर सीएम रेखा गुप्ता ने केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की। फाइल फोटो

केंद्रीय बजट 2026 जारी करने पर सीएम रेखा गुप्ता ने केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्र सरकार की सराहना की है। उन्होंने बजट पेश करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद दिया है एक्स पर पस्ट में उन्होंने लिखा की “बजट की जितनी भी सराहना की जाए, कम है। इसमें समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।”

सीएम गुप्ता ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की ठोस कार्ययोजना है। उन्होंने विशेष रूप से पर्यटन को बढ़ावा देने, बुनियादी ढांचे के विस्तार और निवेश को प्रोत्साहन देने को देश को आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ाने वाला कदम बताया।

दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर ‘ऐतिहासिक कदम’

मुख्यमंत्री ने दिल्ली से वाराणसी के बीच प्रस्तावित हाईस्पीड रेल कॉरिडोर को विकसित भारत के संकल्प को गति देने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल रेल परियोजना नहीं, बल्कि “गति, प्रगति और जनविश्वास” का सशक्त प्रतीक है।

उनके अनुसार, इस परियोजना से दिल्ली की कनेक्टिविटी नए स्तर पर पहुंचेगी। यात्रा समय कम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को बल मिलेगा और पर्यटन क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Budget 2026: फ्यूचर एंड ऑप्शंस पर STT में 150% की बढ़ोतरी से लुढ़का शेयर बाजार, Buyback पर भी लगेगा टैक्स

सीएम ने कहा कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ दिल्ली राष्ट्रीय विकास की धुरी के रूप में और अधिक सशक्त होकर उभरेगी।

हाईस्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ने के बाद दिल्ली को कई फायदे 

  • तेज और समयबद्ध यात्रा
  • युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर
  • व्यापार के लिए बड़े बाजारों तक आसान पहुंच
  • पर्यटन गतिविधियों में वृद्धिमजबूत क्षेत्रीय और अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी

तीन कर्तव्यों पर आधारित बजट

सीएम रेखा गुप्ता ने बजट को युवा शक्ति से प्रेरित और तीन प्रमुख कर्तव्यों पर आधारित बताया।

  • पहला, आर्थिक वृद्धि को गति देना। निवेश, उद्योग और रोजगार सृजन को मजबूत आधार देकर विकास को स्थायी और व्यापक बनाने पर जोर है।
  • दूसरा, जनता की उम्मीदों को पूरा करना। आम नागरिक के जीवन को सरल, सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए सुविधाएं और अवसर बढ़ाए गए हैं
  • तीसरा, सबका साथ, सबका विकास। यह सुनिश्चित किया गया है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। 
आगे उन्होंने कहा कि, यह बजट केवल आज की जरूरतों का समाधान नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित भारत की मजबूत नींव है।

इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बल

मुख्यमंत्री ने बजट में पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) का आवंटन बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ किए जाने को बड़ा और निर्णायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे बुनियादी ढांचे के विकास, परिवहन नेटवर्क के विस्तार और दीर्घकालिक आर्थिक वृद्धि को नई गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Budget 2026: क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा? वित्त मंत्री ने किए एलान, देखें लिस्ट